🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग से की बात, परिस्थिति को लेकर जतायी अपनी गहरी चिंता

नरेंद्र मोदी नेक्षेत्र में फैले तनाव के मुद्दे पर जॉर्डन के किंग से बात की। इसके साथ उन्होंने किंग अब्दुल्ला द्वितीय को धन्यवाद भी दिया है।

By Moumita Bhattacharya

Mar 02, 2026 22:44 IST

पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते हालातों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय से फोन पर बात की। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट कर दी। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि क्षेत्र में फैले तनाव के मुद्दे पर उन्होंने जॉर्डन के किंग से बात की। इसके साथ उन्होंने किंग अब्दुल्ला द्वितीय को धन्यवाद भी दिया है।

अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा है कि मैंने जॉर्डन के महामहिम किंग अब्दुल्ला द्वितीय के साथ बात की। उन्होंने आगे लिखा कि मैंने क्षेत्र में पैदा हो रही स्थिति के प्रति अपनी गहरी चिंता जाहिर की। हम जॉर्डन की शांति, सुरक्षा और वहां की जनता के कल्याण के लिए अपना समर्थन दोहराते हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि इस कठिन समय में जॉर्डन में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों की देखभाल के लिए मैंने उन्हें धन्यवाद भी दिया।

बता दें, इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, सऊदी अरब के 'क्राउन प्रिंस' और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान और बहरीन के शाह हम्माद बिन ईसा अल खलीफा से भी फोन पर बात की थी।

पीएम मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ हुई बातचीत में कहा था कि पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति हमारे लिए चिंताजनक है। उन्होंने संवाद और कूटनीति के माध्यम से सभी विवादों का समाधान करने का समर्थन किया था।

इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि हमे सभी देशों के साथ मिलकर क्षेत्र में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए काम करते रहना होगा। हिंदुस्तान की मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सऊदी अरब के युवराज से फोन पर बात करते समय नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भारत सऊदी अरब पर हाल ही में किए गए हमलों की नींदा करता है जो उसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन है।

बहरीन के शाह हम्माद बिन ईसा अल खलीफा के साथ हुई बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत इस 'कठिन समय' में बहरीन के लोगों के साथ खड़ा है। भारत बहरीन पर हमलों की नींदा करता है। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया कि मैंने उन्हें बहरीन में भारतीय समुदाय का लगातार समर्थन करने के लिए धन्यवाद भी दिया।

Prev Article
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक कदम: AI से बने फर्जी फैसलों को न्यायिक कदाचार माना जाएगा

Articles you may like: