पी.वी. सिंधु ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप खेलेगी या नहीं, संशय बरकरार
बैंडमिंटन खिलाड़ी ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के लिए जा रही थी लेकिन वह दुबई एयरपोर्ट पर पिछले शनिवार से फंसी हुई हैं। आज मंगलवार को चैम्पियनशिप की शुरुआत होनी है। संभावना जतायी जा रही है कि पी.वी. सिंधु इस चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं ले सकेंगी।
2026-03-02 23:37ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल नहीं होगा नैटो, मार्क रुथ ने किया स्पष्ट
जर्मनी के एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में नैटो के महासचिव मार्क रुथ ने स्पष्ट किया है कि ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध में नैटो के शामिल होने की कोई योजना नहीं है। ईरान के परमाणु और बैलेस्टिक मिसाइल क्षमता को नष्ट करने के लिए अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सैन्य अभियान की उन्होंने प्रशंसा की है। उनका मानना है कि ट्रंप का यह कदम बेहद महत्वपूर्ण है।
2026-03-02 22:53सामान्य हो रही हैं उड़ान सेवाएं?
पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच सोमवार से अबूधाबी के जायद अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से आंशिक उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू किया गया। एतिहाद एयरवेज की एक उड़ान अबूधाबी होकर दिल्ली पहुंची है। वहीं दूसरी ओर वहां फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए 3 मार्च को सऊदी अरब के जेद्दा से इंडिगो एयरलाइंस 10 उड़ानों का संचालन करेगा। कल से ही ओमान के मस्कट से भी भारत के विभिन्न शहरों के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस फिर से उड़ान सेवाएं शुरू करने जा रहा है।
2026-03-02 22:07पीएम मोदी ने की जॉर्डन के किंग से बात
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय से फोन पर बात की। अपने X हैंडल पर एक पोस्ट कर उन्होंने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र की बिगड़ती परिस्थिति और युद्ध जैसे हालातों को लेकर अपनी चिंता जतायी। इसके साथ ही कठिन समय में वहां रह रहे भारतीयों की देखभाल करने के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया।
2026-03-02 21:22ईरान के परमाणु केंद्र और एयर बेस पर जोरदार धमाका
मध्य ईरान के शहर ईसफहान में मौजूद परमाणु केंद्र और एयर बेस के पास जोरदार धमाका सुनाई दिया है। यह दावा किया है 'Al Jazeera' और 'The Jerusalem Post' की पोस्ट में। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि स्थानीय समयानुसार शाम को एक ईरानी एयर फोर्स बेस से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया।
2026-03-02 20:37पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की बलि चढ़ा 1 भारतीय, ओमान तट पर टैंकर पर ड्रोन से हमला
ईरान-इजरायल व अमेरिका के इस संघर्ष में पहले भारतीय की मौत हुई है। MKD VYOM नामक तेल के टैंकर पर ईरान के ड्रोन ने हमला किया। हमले में ऑयल टैंकर के मुख्य रूम में आग लग गयी और विस्फोट हुआ जिसमें क्रु के भारतीय सदस्य की मौत हो गयी।
2026-03-02 19:41होर्मुज़ प्रणाली में एक और जहाज को ईरान ने बनाया निशाना
होर्मुज़ प्रणाली से मालवाही जहाजों की आवाजाही को लेकर संशय बढ़ता जा रहा है। ईरान की सरकार द्वारा नियंत्रित मीडिया में बताया गया है कि होर्मुज़ प्रणाली में फिर से एक जहाज को निशाना बनाया गया है। अमेरिका-इजरायल द्वारा किए गए हमले के विरोध में होर्मुज़ प्रणाली को ईरान ने बंद कर दिया है। इसके साथ ही कुल 6ठवें जहाज पर हमला किया गया है।
2026-03-02 19:34अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी का निधन, एयरस्ट्राईक में घायल हुई थीं
अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी मनसौरह खोजास्ते वाघेरजादी की मौत हो गयी है। अमेरिका-इजरायल द्वारा किए गए एयरस्ट्राईक के समय वह घायल हो गयी थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी है।
2026-03-02 19:31परमाणु केंद्र पर अमेरिका-इजरायल का हमला, ईरान ने किया दावा
ईरान ने दावा किया है कि उनके परमाणु केंद्र पर अमेरिका-इजरायल ने हमला किया है। ईरान के नतानज़ परमाणु केंद्र पर हमला करने का दावा किया गया है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय संगठन IAEA- ने बताया कि इस दावे का कोई तर्क नहीं है।
2026-03-02 19:29विधानसभा चुनाव में भवानीपुर केंद्र से 1 वोट से ही सही लेकिन मैं ही जीतूंगी, ममता बनर्जी का दावा
होली के मौके पर नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि मैं ही भवानीपुर विधानसभा केंद्र से जीतूंगी। भले ही एक ही वोट से जीतूं लेकिन मैं ही यहां से जीतूंगी।
2026-03-02 19:22नेतन्याहू के ऑफिस पर मिसाइल से हमला, ईरान का बड़ा दावा
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस पर मिसाइल से हमला किया गया है। यह दावा किया है IRGC ने। तेल अवीव में नेतन्याहू के ऑफिस, हाईफाय मिलिट्री सेंटर पर हमला किया गया है। बताया गया है कि हमले के लिए Kheibar मिसाइल का इस्तेमाल किया गया है।