🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अबूधाबी से लौटे भारतीय यात्रियों ने कहा - अब खुद को महसूस कर रहा हूं सुरक्षित

जैसे ही वे मिले एक-दूसरे को गले लगा लिया। इस समय हर कोई भावुक हो गया था। हर किसी के चेहरे पर मुस्कान तो थी लेकिन आंखों में नमी भी साफ नजर आ रही थी।

By Kaushik Bhattacharya, Posted By : Moumita Bhattacharya

Mar 03, 2026 01:08 IST

युद्ध जैसे हालात में अबूधाबी में ही फंस गए थे। डर के मारे जान गले में ही सूख गया था। आखिरकार सोमवार की रात को संयुक्त अरब अमीरात से 310 भारतीयों को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान उतरा। अपनो के लिए दोपहर से ही इनके परिजन एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे थे। जैसे ही वे मिले एक-दूसरे को गले लगा लिया। इस समय हर कोई भावुक हो गया था। हर किसी के चेहरे पर मुस्कान तो थी लेकिन आंखों में नमी भी साफ नजर आ रही थी।

दोपहर में 3.42 बजे अबूधाबी से एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट EY216 ने यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरी। रात को 8.31 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यह फ्लाइट लैंड हुई। जैसे ही फ्लाइट की सीढ़ियों से एक-एक कर यात्री दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने लगे, पूरे IGI एयरपोर्ट तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इसी फ्लाइट से अबूधाबी से दिल्ली वापस लौटे राहुल कुमार। 28 फरवरी को उनको दिल्ली लौटना था। अहले सुबह वह अबूधाबी एयरपोर्ट भी पहुंच गए थे। बोर्डिंग पास भी मिल गया था लेकिन तभी...!

इसके बाद युद्ध की शुरुआत हो गयी और एयरस्पेस को बंद कर विमानों की आवाजाही को बंद कर दिया गया। राहुल कुमार का कहना था कि तुरंत होटल वापस लौटा। इसके बाद से कमरे में ही था। 3 दिन सिर्फ मिसाइलों और धमाकों की तेज आवाज ही सुनी। हमारा होटल तक कांप उठता था।

कनाडा से वापस लौटे हरपिंदर सिधू को अबूधाबी का स्टॉपओवर था। वहीं पर वह फंस गए थे। वह संयुक्त अरब अमीरात की प्रशंसा करते हुए हरपिंदर ने कहा कि प्रशासन ने हर तरफ संभाला था। इस वजह से ज्यादा आतंक नहीं फैला। बेटे और बहू के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे शशी परमा का कहना है कि पहली बार दिल्ली आकर खुद को इतना सुरक्षित महसूस कर रहा हूं।

गौरतलब है कि शनिवार की सुबह ईरान के 3 शहरों पर इजरायल ने एयरस्ट्राइक कर दिया था। इसके बदले में बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब पर ईरान ने हमला बोल दिया था। तुरंत ही विमान सेवाओं को बंद कर दिया गया। इस वजह से हजारों की संख्या में यात्री फंस गए थे। हालांकि अब धीरे-धीरे उड़ान सेवाएं सामान्य हो रही हैं।

दुबई की मीडिया ऑफिस की तरफ से बताया गया है कि 2 मार्च की शाम से सीमित संख्या में विमानों के साथ उड़ान सेवाओं को फ्लाई दुबई ने शुरू किया है। एमिरेट्स ने भी जल्द ही विमान सेवाओं के शुरू होने का आश्वासन दिया है। अबूधाबी एयरपोर्ट पर भी आंशिक रूप से विमान सेवाएं शुरू होने की जानकारी दी गयी है।

Prev Article
पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग से की बात, परिस्थिति को लेकर जतायी अपनी गहरी चिंता

Articles you may like: