विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस की नई पहल 'तफसिली संलाप' की घोषणा अभिषेक बनर्जी ने की। सोमवार को नजरुल मंच पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने उक्त जनसंपर्क कार्यक्रम की घोषणा की। मुख्य तौर पर अनुसूचित जाति व जनजाति (SC ST) सम्प्रदाय के लोगों के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
बताया जाता है कि अगले 60 दिनों तक यह कार्यक्रम चलेगा। इसके तहत प्रत्येक विधानसभा केंद्र में 2-3 नेता प्रतिदिन कम से कम 3 जगहों पर जाएंगे। उनके साथ रहेंगे ग्राउंड रिसोर्स मैनेजर (GRM)।
इसके लिए एक प्रचार गाड़ी की व्यवस्था भी की जाएगी। जिला व ब्लॉक स्तर पर अनुसूचित जाति व जनजाति के नेता इस गाड़ी में निर्वाचन इलाके में घुमेंगे। मुख्य रूप से जिन इलाकों में अनुसूचित जाति और जनजाति सम्प्रदाय के लोग अधिक रहते हैं, वे उन इलाकों में ही जाएंगे। लोगों के साथ जनसंपर्क बढ़ाएंगे। पूरे साल भाजपा आम लोगों के साथ नहीं होती है, सिर्फ चुनाव के समय ही उनके नेताओं का आना-जाना बढ़ जाता है। इस बात को स्थानीय लोगों को समझाया जाएगा।
Across several BJP-ruled states, our Dalit and Adivasi brothers and sisters continue to face humiliation, intimidation and attempts to dilute the very safeguards that generations struggled to secure. When constitutional protections are spoken of lightly, when dignity is treated… pic.twitter.com/xAuYazmzmP
— Abhishek Banerjee (@abhishekaitc) March 2, 2026
इसके साथ ही यह भी बताया जाएगा कि भाजपा शासित राज्यों में SC ST लोगों की क्या स्थिति है। लोगों को एक पुस्तिका भी सौंपी जाएगी। मंच से संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि 6 तारीख को ममता बनर्जी धरना देंगी। वहां से अगले कार्यक्रम की वह घोषणा करेंगी। जब उन्होंने रास्ता दिखाया है तब हमें उसी रास्ते पर चलना होगा। आम लोगों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ेगा। पूरी ताकत के साथ लड़ाई लड़नी होगी।
जो पार्टी 240 सीट लेकर बाबा साहेब अम्बेडकर के संविधान को बदलना चाहती है, अगर वह पार्टी सत्ता में आ जाती है तो अम्बेडकर ने जिस संविधान के माध्यम से SC ST को उनका अधिकार दिलवाया था, वे उस अधिकार से वंचित होंगे। भाजपा के नेता, संगी साथी और आरएसएस जैसे संगठन कह रहे हैं कि आरक्षण को खत्म कर देना होगा। अगर आरक्षण को खत्म कर दिया गया तो सबसे ज्यादा अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों को नुकसान होगा।
अभिषेक बनर्जी ने सभी से बूथ और घर-घर जाने का संदेश दिया। उनका आरोप है कि कई अनुसूचित प्रतिनिधियों का नाम हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि 250 से ज्यादा को फोन मिला है जिसमें कहा गया है कि जीवितों को मृत बता दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा आपका मताधिकार छिन लेना चाहती है।
पूरे देश में कभी भी ऐसा नहीं हुआ। इसके खिलाफ हम लड़ेंगे। ये सोच रहे हैं कि लोगों का नाम हटाकर हम सत्ता में आ जाएंगे। जितनी ताकत है, उसका इस्तेमाल कर लें। भाजपा के रथयात्रा कार्यक्रम पर कटाक्ष करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि आप रहेंगे रथ पर, हम रहेंगे पथ पर। आम लोगों के लिए पथ पर रहेंगे हम।