🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

फाल्गुन में ही वैशाख वाली गर्मी का अहसास ? तेज धूप में ही कोलकाता में मनेगी होली

मार्च के प्रथम दौर में ही दिन में कोलकाता महानगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोलकाताः मार्च की शुरुआत ही है, फिर भी मीठी धूप के बजाय बंगाल में फिलहाल तेज़ धूप पड़ रही है। होलिका दहन और होली में रमने से पहले ही कोलकाता में तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मार्च के पहले सप्ताह में ही कोलकाता का दिन का तापमान 35 डिग्री तक पहुँच सकता है। मार्च के पहले दिन ही शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके कारण अब से ही शहरवासियों को पंखे के बिना राहत नहीं है।

सोमवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस था। उस दिन शहर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। दक्षिण बंगाल का आकाश सुबह से बादल छाए रहने के बावजूद दिन बढ़ने के साथ-साथ तेज़ धूप बढ़ रही है। हवा में जलवाष्प की मात्रा लगभग 90 प्रतिशत तक पहुँच गई है। इसके कारण दक्षिण बंगाल के जिलों में उमस भरी गर्मी से लोगों को अभी से ही साँस में तकलीफ़ हो रही है। हालांकि पश्चिम के जिलों में अपेक्षाकृत कुछ राहत है।

दक्षिण बंगाल के साथ ही उत्तर बंगाल के जिलों में भी तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। मौसम विभाग की पूर्वानुमान के अनुसार दार्जिलिंग और कालिम्पोंग को छोड़कर उत्तर बंगाल के बाकी जिलों में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ेगी। सिलीगुड़ी, जलपाइगुड़ी और मालदह में दिन का तापमान पहले ही बढ़ने लग गया है। अर्थात, होली के आनंद के बाद ही राज्यवासियों को गर्मी में परेशानी होने वाली है।

Next Article
SIR : धर्मतला में आज से सीएम ममता बनर्जी का धरना

Articles you may like: