🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बंगाल की सभी यूनिवर्सिटी में शुरू हो रही है केंद्रीयकृत दाखिले की प्रक्रिया, कैसे करेंगे आवेदन? जाने यहां

छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा विभाग ने केंद्रीयकृत दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है।

By Moumita Bhattacharya

May 17, 2026 18:39 IST

पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक की परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो चुका है और अब छात्र-छात्राएं अपने जीवन के अगले पड़ाव पर आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा विभाग ने केंद्रीयकृत दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से ही संचालित होगी। इससे दो बड़े फायदे होंगे।

पहला, कड़ी धूप और चिलचिलाती गर्मी में लंबी लाइन लगाकर कॉलेजों में दाखिले की दौड़ में छात्रों को शामिल होने की जरूरत नहीं होगी। दूसरी, पिछली सरकार के दौरान कई बार कॉलेजों में घूस लेकर दाखिला दिला देने अथवा योग्य छात्रों को दाखिला न देने का आरोप सामने आया है। अब उम्मीद की जा रही है कि छात्रों को इन दोनों समस्याओं से ही छुटकारा मिल जाएगा।

Read Also | 82 कीमो सहे फिर भी अदृजा गण ने उच्च माध्यमिक की परीक्षा में राज्य में 10वां स्थान किया पक्का

कब से शुरू हो रही है आवेदन की प्रक्रिया?

राज्य के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और सरकारी मान्यताप्राप्त यूनिवर्सिटी के अधीनस्थ कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया कल यानी 18 मई से शुरू होने वाली है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन ही होने वाली है।

Samachar Ei Samay

कहां और कैसे करेंगे आवेदन?

  1. छात्र सबसे पहले पश्चिम बंगाल उच्च शिक्षा विभाग के आधिकारिक पोर्टल 'बांग्लार उच्च शिक्षा' पोर्टल पर जाएं। यह पोर्टल 18 मई से खुल जाएगा।
  2. इसके बाद Centralised Admission Portal पर क्लिक करें।
  3. अथवा सीधे Centralised Admission Portal पर जा सकते हैं।
  4. यहां से छात्रा राज्य के 460 सरकारी और सरकारी मान्यताप्राप्त कॉलेज व विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  5. आवेदन करने के लिए सबसे पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
  6. मोबाइल नंबर और मांगी गयी सभी जानकारियां देकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  7. अगले चरण में एक फॉर्म दिया जाएगा जिसे भरकर छात्र कॉलेज में अपने दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  8. जानकारी के मुताबिक रजिस्ट्रेशन और आवेदन की प्रक्रिया 1 जून 2026 तक जारी रहेगी।

अगला चरण क्या होगा?

राज्य सरकार ने पहले ही घोषणा कर दी है कि सिर्फ मेधा के आधार पर ही कॉलेजों में दाखिला मिलेगा। इसका मतलब है कि छात्रों को कॉलेजों द्वारा जारी होने वाली मेधा सूची का इंतजार करना पड़ेगा। मेधा सूची में अगर नाम आता है तो फिर संबंधित कॉलेज से संपर्क कर दाखिले की प्रक्रिया को पूरी करनी पड़ेगी।

Articles you may like: