🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

नौसेना प्रमुख के पद पर वाइस एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन, कर चुके हैं INS विक्रमादित्य का नेतृत्व

नए नौसेना प्रमुख के पद पर वाइस एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन को नियुक्त किया गया है।

By Moumita Bhattacharya

May 09, 2026 19:51 IST

भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के रूप में शुक्रवार को एस. एन. राजा सुब्रमण्यम की नियुक्ति की गई है। इसके बाद भारत के नए नौसेना प्रमुख की भी नियुक्ति हो गई है। इस पद पर वाइस एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन को नियुक्त किया गया है, जो वर्तमान में मुंबई में वेस्टर्न नेवल कमांडर के रूप में कार्यरत हैं।

वे 31 मई को 27वें नौसेना प्रमुख के रूप में पदभार संभालेंगे। उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2028 तक रहेगा। स्वामीनाथन से पहले दीनेश के. त्रिपाठी नौसेना प्रमुख के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने 30 अप्रैल 2024 तक इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी। 6 अक्टूबर 2023 को Chief of Personnel के पद पर कृष्ण स्वामीनाथन की नियुक्ति की गयी। इसके बाद उन्हें वेस्टर्न नेवल कमांडर के रूप में नियुक्त किया गया।

कृष्णा स्वामीनाथन ने पुणे स्थित National Defence Academy से शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक किया।

इसके बाद उन्होंने कोचिन विश्वविद्यालय से टेलीकम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर किया। फिर लंदन के किंग्स कॉलेज से डिफेंस स्टडीज में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। इसके अलावा उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से से MPhil और इंटरनेशनल स्टडीज में PhD भी किया।

वह1 जुलाई 1987 को भारतीय नौसेना में शामिल हुए। वे कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर के विशेषज्ञ हैं। अपने सेवा काल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण युद्धपोतों की कमान संभाली, जिनमें मिसाइल वेसल INS विद्युत और INS विनस, मिसाइल कॉरवेट INS कुलीश, गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर INS मैसूर तथा एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रमादित्य शामिल हैं।

नौसेना में शामिल होने के बाद केवल युद्धपोतों की कमान ही नहीं बल्कि कई महत्वपूर्ण प्रशिक्षण गतिविधियों में भी कृष्णा स्वामीनाथन ने प्रमुख पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। कोच्चि स्थित Southern Naval Command के मुख्यालय में वे प्रशिक्षण के प्रमुख पर्यवेक्षक के रूप में कार्यरत रहे। इसके अलावा उन्होंने Sea Training, Western Fleet, Offshore Defence Academy Group और भारत सरकार की रक्षा से संबंधित फील्ड में फ्लैग ऑफिसर के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई।

Articles you may like: