🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

नई सरकार के गठन पर शेख हसीना ने भाजपा और शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई

पिछले कुछ समय से भारत में रह रही बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) ने शुभेंदु अधिकारी और भाजपा को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर बधाई दी है।

By Moumita Bhattacharya

May 09, 2026 19:28 IST

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार का गठन हो चुका है। मुख्यमंत्री के पद पर शुभेंदु अधिकारी ने शपथ ग्रहण किया है। उनके साथ ही 5 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। जिन 5 विधायकों ने आज मंत्री पद की शपथ ली उनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निशिथ प्रमाणिक, खुदीराम टुडू और अशोक कीर्तनिया शामिल हैं।

वहीं इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, जे.पी. नड्डा समेत करीब 20 राज्यों के मुख्यमंत्री भी कोलकाता पहुंचे थे।

इस बीच पिछले कुछ समय से भारत में रह रही बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) ने शुभेंदु अधिकारी और भाजपा को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर बधाई दी है। वह आवामी लीग (Awami League) की अध्यक्ष भी हैं।

Read Also | कितनी संपत्ति के मालिक हैं बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी? कितना कैश और कितनी गाड़ियां हैं उनके पास?

Tims of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अपने संदेश में शेख हसीना ने इस जीत को शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में जनता के विश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने अपनी और बांग्लादेश की जनता की तरफ से अधिकारी को बधाई दी। हसीना ने अपने संदेश में बंगाल और बांग्लादेश के बीच साझा सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख करते हुए उम्मीद जतायी कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में दोनों क्षेत्रों के रिश्ते और मजबूत होंगे।

शेख हसीना ने उम्मीद जताते हुए कहा कि सहयोग और विकास की यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी और उन्होंने नए मंत्रिमंडल को सफलता एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि अगस्त 2024 में बांग्लादेश में राजनीतिक अशांति के बाद से वह भारत में रह रही हैं।

Articles you may like: