🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बंगाल की 'जनशक्ति' के सामने नतमस्तक हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जनता को प्रणाम कर क्या कहा उन्होंने ?

सोशल मीडिया पर इस शपथ ग्रहण समारोह के अलग-अलग पलों की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं लेकिन इनमें एक वीडियो ऐसा है जिसकी जमकर चर्चा हो रही है।

By Moumita Bhattacharya

May 09, 2026 16:12 IST

कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान में शनिवार (9 मई) को राज्य की पहली भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और उनके साथ 5 अन्य विधायकों ने भी पद और गोपनियता की शपथ ली।

सोशल मीडिया पर इस शपथ ग्रहण समारोह के अलग-अलग पलों की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं लेकिन इनमें एक वीडियो ऐसा है जिसकी जमकर चर्चा हो रही है।

जनता का आर्शिवाद ही लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यह वीडियो अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से शेयर किया है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री मंच पर नतमस्तक होकर बंगाल की जनता को प्रणाम करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ पीएम मोदी ने कैप्शन में बांग्ला में लिखा है, 'मैं बंगाल की जनशक्ति के सामने नतमस्तक हूं। जनता का आर्शिवाद ही गणतंत्र की वास्तविक शक्ति और जनसंकल्प का महानतम स्रोत है।' इस दौरान जनता भी खुश होकर 'मोदी-मोदी' के नारे लगाती रही।

98 वर्षीय माखनलाल सरकार के छुए पैर

शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले वयोवृद्ध नेता माखनलाल सरकार (98) का सम्मान किया। उन्हें शॉल ओढाया और उसके बाद उनके पैर छूकर उनके गले लगे। इसके कुछ देर तक वह माखनलाल सरकार से बात करते हुए नजर आएं। पर आखिर माखनलाल सरकार हैं कौन?

इस बाबत प्राप्त जानकारी के अनुसार माखनलाल सरकार भाजपा के साथ उस समय से जुड़े हुए हैं जब इस पार्टी का नाम जनसंघ हुआ करता था। उन्होंने बंगाल में भाजपा को जमीनी स्तर पर आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया। वह लंबे समय तक गांव-गांव में जाकर पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का काम करते थे।

उनकी मेहनत और संघर्ष की वजह से ही उन्हें याद और सम्मान किया जाता है। इसके साथ ही 1952 में कश्मीर में तिरंगा फहराने के आंदोलन में वह श्यामा प्रसाद मुखर्जी का साथ भी दे चुके हैं। उन्हें श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

Articles you may like: