🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने पर संजय राउत ने BJP के पुराने रुख पर उठाए सवाल

राउत ने कहा-"जिन नेताओं पर कभी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए, आज वही बीजेपी का चेहरा बन रहे हैं"

By डॉ. अभिज्ञात

May 09, 2026 17:29 IST

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने पश्चिम बंगाल में सरकार गठन और शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले बीजेपी के बदले रुख पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस नेता के खिलाफ कभी बीजेपी ने भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा अभियान चलाया था, आज वही पार्टी उन्हें मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। उल्लेखनीय है कि आज राउत के बयान के कुछ देर बात शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ थी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय राउत ने दावा किया कि कुछ साल पहले बीजेपी ने सुभेंदु अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को जोर-शोर से उठाया था। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अधिकारी को लेकर कई पोस्ट साझा किए गए थे, जिनमें उन पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए गए। राउत के मुताबिक उस समय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई भी हुई थी।

राउत ने कहा कि यह घटनाक्रम राजनीतिक दलों के बदलते रुख और सार्वजनिक बयानबाजी के विरोधाभास को दिखाता है। हालांकि उन्होंने कानूनी आरोप लगाने से बचते हुए इसे राजनीतिक टिप्पणी बताया।

शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ा था। भवानीपुर सीट पर उन्होंने ममता बनर्जी को 15 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया। 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया, जबकि 15 वर्षों तक सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस को 80 सीटों पर संतोष करना पड़ा।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक शाह और असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा भी समारोह में शामिल हुए।

Articles you may like: