🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कोलकाता पुलिस ने ममता-अभिषेक बनर्जी को किया 'अनफॉलो'

कोलकाता पुलिस के X हैंडल से अब जिन लोगों को फॉलो किया जा रहा है, उनमें नरेंद्र मोदी, अमित शाह और शुभेंदु अधिकारी शामिल हैं।

By Moumita Bhattacharya

May 09, 2026 17:14 IST

कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और उनकी पार्टी यानी तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) के X हैंडल को 'अनफॉलो' कर दिया है।

खास बात यह रही कि यह घटना उस दिन सामने आयी जब कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और केंद्रीय गृह मंत्री (Amit Shah) की उपस्थिति में राज्य के 9वें मुख्यमंत्री के तौर पर शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने पद और गोपनियता की शपथ ली।

कोलकाता पुलिस के X हैंडल से अब जिन लोगों को फॉलो किया जा रहा है, उनमें नरेंद्र मोदी, अमित शाह और शुभेंदु अधिकारी शामिल हैं। एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल का बायो बदल लिया।

वहीं दूसरी तरफ राज्य के नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी आज (9 मई) अपना Bio बदल दिया है। आज दोपहर 12.30 बजे तक उनके X प्रोफाइल पर 'नेता प्रतिपक्ष' लिखा हुआ था वहीं अब उनके प्रोफाइल के बायो में 'Chief Minister on West Bengal' लिखा हुआ है। हालांकि यह बदलाव उनके मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के काफी बाद किया गया है।

गौरतलब है कि 4 मई को विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित होने के अगले दिन से ही कोलकाता पुलिस ने ममता बनर्जी के घर के आसपास से सुरक्षा को कम कर करना शुरू कर दिया था। उनके घर तक जाने वाले रास्ते, हरिष चटर्जी स्ट्रीट, जहां सालों से सुरक्षा कारणों से गार्डरेल लगाए गए थे, उन्हें हटा दिया गया। इसके बाद अभिषेक बनर्जी के शांतिनिकेतन स्थित घर के नीचे से भी सुरक्षा व्यवस्था में कटौती की गयी।

Articles you may like: