🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

शादी समारोह में दूल्हे के दोस्त की गोली मारकर हत्या

लोग जब नाचने-गाने और खाने में व्यस्त थे उसी बीच दूल्हे के दोस्त राहुल की किसी से कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि सामने वाले ने गोली चला दी।

By लखन भारती

May 09, 2026 18:36 IST

जयपुरः राजस्थान के धौलपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। घर में खुशियों का आलम था। लोग शादी में आए थे। गाना बजाना हो रहा था। कुछ लोग नाच रहे थे। अचानक कुछ ऐसा हुआ कि लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दिहौली थाना इलाके के घुरैयाखेड़ा गांव में शादी के दौरान फायरिंग हो गई। इस घटना में एक युवक की मौत भी हो गई। मृतक कोई और नहीं दूल्हे का करीबी दोस्त था। बताया जा रहा है कि मृतक राहुल अपने दोस्त की शादी में शामिल होने गांव पहुंचा था। शादी के माहौल में लोग दावत में जुटे हुए थे, लेकिन इसी बीच एक मामूली कहासुनी ने ऐसा रूप ले लिया कि कुछ ही पलों में सबकुछ बदल गया।

घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। शादी में शामिल लोग इधर-उधर भागने लगे। परिवार वाले और रिश्तेदार समझ ही नहीं पाए कि अचानक क्या हो गया। कुछ देर पहले तक जहां गाने और खुशियों की आवाजें थीं, वहीं बाद में चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

इस बात को लेकर हुआ विवाद, फिर चली गोली

जानकारी के मुताबिक राहुल शादी समारोह में अपने दोस्त के बुलावे पर आया था। दावत के दौरान उसकी गांव के युवक सचिन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। शुरुआत में लोगों ने इसे मामूली बहस समझा, लेकिन मामला धीरे-धीरे बढ़ता चला गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद सचिन ने गुस्से में राहुल पर गोली चला दी। गोली लगते ही राहुल वहीं गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोग उसे संभालने दौड़े, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना ने पूरे समारोह को सदमे में डाल दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोली चलने के बाद वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग डर के कारण इधर-उधर भागने लगे। शादी वाले घर में कुछ देर पहले तक जो माहौल खुशी का था, वह पलभर में गम में बदल गया।

Articles you may like: