T-20 विश्वकप को लेकर आखिरकार पाकिस्तान ने अपना फैसला ले लिया है। रविवार (1 फरवरी) को पाकिस्तान सरकार की ओर से अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट कर इस बात की घोषणा कर दी है कि विश्वकप में पाकिस्तान भारत के साथ कोई मैच नहीं खेलेगा। इस वजह से अब 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच कोई मैच भी नहीं होगा। नतीजन, खेलने उतरने से पहले ही भारत को ग्रुप स्तर पर 2 प्वाएंट्स मिल गए हैं।
बांग्लादेश को विश्वकप से हटाने के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का नाटक शुरू हो गया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा था कि ICC ने बांग्लादेश के साथ जो काम किया है उसका वे समर्थन नहीं करते हैं। इसके साथ ही कहा था कि ICC ने बांग्लादेश के साथ अच्छा आचरण नहीं किया है इसलिए वे भी विश्वकप बॉयकट करने वाले हैं।
यह मामला पाकिस्तान सरकार तक पहुंच गया था। सरकार की ओर से कहा गया था कि वे विश्वकप में खेलेंगे अथवा नहीं, यह बैठक के बाद ही बताया जाएगा।
बताया जाता है कि पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ कई बैठकें की और आखिरकार 1 फरवरी को अपना फैसला सुना दिया। रविवार को पाकिस्तान सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया कि पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को विश्वकप में हिस्सा लेने की अनुमति तो दी है लेकिन...!
बताया जाता है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैदान में खेलने के लिए नहीं उतरेगी। अब इस मामले में ICC की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।