टेक कंपनी गूगल ने 2025 के लिए अपने ट्रेंड्स की लिस्ट जारी कर दी है। दुनिया भर के अलग-अलग मुद्दों के ट्रेंड्स की लिस्ट सामने आई है। इसमें स्पोर्ट्स भी है। इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक सरप्राइज है। IPL में धमाकेदार जीत हासिल करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर स्पोर्स्ट्स श्रेणी के गूगल ट्रेंड्स टॉप 10 में नहीं है। इतना ही नहीं अभी और भी सरप्राइज बाकी हैं।
IPLदुनिया का सबसे लोकप्रिय क्रिकेट टूर्नामेंट में से एक है। साल 2008 में शुरू होने के बाद से IPL पिछले 18 सालों में दुनिया की सभी फ्रेंचाइजी लीग में तीसरे नंबर पर रहा है। साल 2025 में भी IPL सबसे लोकप्रिय रहा है क्योंकि इस साल RCB ने 18 सालों में पहली बार IPL का खिताब जीता था। लेकिन टॉप 10 ट्रेंड्स लिस्ट में वे शामिल नहीं है।
अगर फैनबेस की बात की जाए तो IPL में सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ही हैं। लेकिन हैरानी की बात है कि गूगल ट्रेंड्स की टॉप 10 लिस्ट में ये तीन टीमें ही शामिल नहीं है। आश्चर्यजनक रूप से पंजाब किंग्स 11, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। खास बात यह है कि इन चारों टीमों में से किसी ने भी एक बार भी IPL का खिताब नहीं जीता है। उसके ऊपर से गुजरात और लखनऊ तो IPL में खेलने वाली सबसे नई टीमें हैं।
क्या है सर्च ट्रेंड का मतलब?
सर्च ट्रेंड का मतलब है कि साल 2025 में भारतीयों ने Google Search का इस्तेमाल करके क्या सर्च किया। इस ट्रेंड से पता चलता है कि लोकप्रिय IPL टीमों के बारे में भारतीयों ने गूगल सर्च का इस्तेमाल कर सर्च नहीं किया है।
Google Search के टॉप 10 में शामिल 10 टीमें (बढ़ते क्रम में)
*पेरिस सेंट-जर्मेन
*बेनफिका
*टोरंटो ब्लू जेज
*पंजाब किंग्स 11
*दिल्ली कैपिटल्स
*गुजरात टाइटन्स
*लखनऊ सुपर जायंट्स
*ओक्लाहोमा सिटी थंडर
*इंडियाना पेसर्स
*सिएटल मैरिनर्स
क्या आप जानते हैं खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा किसे गूगल पर सर्च किया गया है? खिलाड़ियों में गूगल ट्रेंड्स पर अव्वल नंबर पर आने का खिताब 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने जीता है। उनका नाम सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वालों की सूची में शामिल है।