🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

Bengal Election : भवानीपुर में सियासी हलचल - फिरहाद हकीम और शुभेंदु अधिकारी का डोर-टू-डोर अभियान

शुभेंदु अधिकारी इलाके में घर-घर जाकर मतदाताओं को भाजपा की 'चार्जशीट' सौंपी। वहीं तृणमूल की तरफ से जनसंपर्क बढ़ाने के लिए भवानीपुर में फिरहाद हकीम भी पहुंचे।

By Moumita Bhattacharya

Mar 30, 2026 10:15 IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता का भवानीपुर विधानसभा केंद्र सबसे अधिक चर्चित है। रविवार को छुट्टी का दिन भी यह विधानसभा केंद्र हॉट टॉपिक बना रहा। मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के खिलाफ चुनावी मैदान में भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी (Shuvendu Adhikari) को उतारा है।

रविवार को चुनाव प्रचार अभियान के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने इलाके में घर-घर जाकर मतदाताओं को उन्होंने तृणमूल के खिलाफ भाजपा द्वारा जारी की हुई 'चार्जशीट' सौंपी। वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस की तरफ से जनसंपर्क बढ़ाने के लिए भवानीपुर में फिरहाद हकीम भी पहुंचे।

फिरहाद हकीम ने शुभेंदु अधिकारी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर दो नावों पर पैर रखकर चलेंगे तो डूबने की संभावना ही ज्यादा है। गौरतलब है कि उन्होंने शुभेंदु अधिकारी के दो सीटों (भवानीपुर और नंदीग्राम) से चुनाव लड़ने के परिप्रेक्ष्य में यह बात कही। रविवार को ममता बनर्जी खुद पुरुलिया और बांकुड़ा में तृणमूल प्रत्याशियों के लिए प्रचार अभियान में व्यस्त थी।

Read Also | हमें किसी 'बुलडोजर मॉडल' की जरूरत नहीं है - अभिषेक बनर्जी ने क्यों कहा ऐसा?

वहीं शुभेंदु अधिकारी भी अपने दोनों विधानसभा केंद्रों के अलावा और भी कई केंद्रों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। घर-घर जाकर वहां के लोगों से बात कर रहे हैं, जनसंपर्क बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में जब शुभेंदु चेतला के हाट रोड में चुनाव प्रचार कर रहे थे तब उन्हें देखकर कुछ तृणमूल कार्यकर्ताओं ने 'जय बांग्ला' का नारा देना शुरू कर दिया। बदले में शुभेंदु अधिकारी की रैली से भी 'जय श्रीराम' का नारा दिया गया। इस वजह से थोड़ी गहमा-गहमी जरूर हुई।

चेतला में खड़े होकर शुभेंदु अधिकारी ने आत्मविश्वास के साथ हुंकार भरते हुए कहा कि ममता बनर्जी को वह चुनाव में जरूर हराएंगे। वहीं ममता बनर्जी के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे फिरहाद हकीम ने SIR के नाम पर वैध मतदाताओं का नाम भी मतदाता सूची से हटा दिया जा रहा है, यह चेतला के घर-घर जाकर प्रचार किया। बताया जाता है कि फिरहाद हकीम के एक सुरक्षाकर्मी का नाम भी SIR की प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से हटा दिया गया है। चुनवा प्रचार के दौरान फिरहाद ने इस बारे में भी बात की।

Articles you may like: