🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

West Bengal Election 2026: कांग्रेस ने जारी की 284 उम्मीदवारों की सूची, बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी को टिकट

जानिए किसे कहाँ से मिला टिकट, प्रमुख नेताओं की स्थिति के साथ साथ पूरी लिस्ट

By डॉ. अभिज्ञात

Mar 29, 2026 21:44 IST

नई दिल्ली/कोलकाता: कांग्रेस ने रविवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपने 284 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी।

इस सूची के अनुसार अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा प्रदीप प्रसाद को भवानीपुर से टिकट दिया गया है। हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुईं मौसम नूर को मालतीपुर से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

सूची में अन्य उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं, जैसे दार्जिलिंग से माधप राय, सुजापुर से अब्दुल हन्नान,दमदम से सुस्मिता बिस्वास, डायमंड हार्बर से गौतम भट्टाचार्य, आसनसोल दक्षिण से सौरविक मुखर्जी और आसनसोल उत्तर से प्रसेंजित पुइतांडी।


पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में कराया जाएगा, जबकि मतों की गिनती 4 मई को होगी। निर्वाचन आयोग के अनुसार पहले चरण में 152 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे। इसके लिए 30 मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अप्रैल है, जबकि 7 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 9 अप्रैल तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा। दूसरे चरण में 142 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान कराया जाएगा। इस चरण के लिए अधिसूचना 2 अप्रैल को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तारीख 9 अप्रैल है और 10 अप्रैल को जांच की जाएगी। उम्मीदवार 13 अप्रैल तक नाम वापस ले सकते हैं। इस चरण का मतदान 29 अप्रैल को निर्धारित है।

Articles you may like: