कोलकाताः 25 सालों से कांग्रेस के पार्षद रहे संतोष पाठक आखिरकार बीजेपी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। कोलकाता के चौरंगी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी ने कंफर्म कर दिया है। पांच दिन पहले ही वे बीजेपी में शामिल हुए थे। बीजेपी के बंगाल अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य ने पार्टी का झंडा पकड़ा कर संतोष पाठक को पार्टी में स्वागत किया था। बीजेपी में शामिल होने पर संतोष पाठक के लिए बड़ा तोहफा यही है कि उन्हें कोलकाता के महत्वपूर्ण सीट चौरंगी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का टिकट मिल गया। दूसरी ओर चौरंगी केंद्र में तृणमूल की उम्मीदवार नयना बन्द्योपाध्याय हैं। 2016 और 2021 में दो बार के चुनाव में नयना जीती हैं। नयना स्थानीय तृणमूल सांसद सुदीप बंधोपाध्याय की पत्नी हैं। सोमवार को समाचार एई समय से एक विशेष बातचीत में संतोष पाठक ने कहा कि चौरंगी से वे ही बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे, ऐसा उन्हें भरोसा है। मंगलवार की सुबह बीजेपी की चौथी सूची में आखिरकार संतोष पाठक कंफर्म हो गए। संतोष पाठक ने सोमवार को बातचीत में कहा था कि उनके क्षेत्र चौरंगी में बेरोजगारी बहुत ज्यादा है। मौजूदा विधायक नयना बंधोपाध्याय और उनके सांसद पति सुदीप बंधोपाध्याय ने चौरंगा क्षेत्र के लिए कोई भी अच्छा काम नहीं किया है। यदि वे चुनाव जीत गए तो लोगों को सरकारी नौकरी दिलवाउंगा। खैर, जो भी हो, चौरंगी में एस बार दिलचस्प मुकाबला होगा। एक तरफ तृणमूल अपनी सीट बचाने की कोशिश करेगी वहीं बीजेपी पलटने की कोशि करेगी।
संतोष पाठक चौरंगी से लड़ेंगे चुनाव, कहा- जीतूंगा तो युवाओं को दिलवाउंगा सरकारी नौकरी
आखिरकार बीजेपी ने संतोष पाठक के चुनाव लड़ने का कंफर्म कर दिया। एक दिन पहले सोमवार को समाचार एई समय से एक विशेष बातचीत में उन्होंने टिकट कंफर्म होने का दावा करते हुए कहा था-जीतूंगा तो युवाओं को दिलवाउंगा सरकारी नौकरी।
चौरंगी विधानसभा सीट के बीजेपी प्रत्याशी संतोष पाठक।