🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अधीर रंजन चौधरी का बड़ा दावा-बेहरामपुर की जनता फिर से करेगी मेरा समर्थन, पिछली हार को बताया सांप्रदायिक ध्रुवीकरण

बोले-लोगों को अपनी पिछली गलती का हुआ एहसास

By डॉ. अभिज्ञात

Mar 30, 2026 23:49 IST

मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बेहरामपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को आगामी चुनावों को लेकर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि इस इलाके के लोगों का उन पर हमेशा विश्वास रहा है और इस बार भी उन्हें समर्थन मिलेगा।

उन्होंने एएनआई से बातचीत के दौरान कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में उनकी हार का कारण सांप्रदायिक ध्रुवीकरण रहा। उनके मुताबिक उस समय उन्हें जितने वोट मिलने चाहिए थे, उतने नहीं मिले, लेकिन बाद में लोगों को एहसास हुआ कि वह निर्णय सही नहीं था और उन्हें इसका पछतावा भी हुआ।

उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में ऐसा कभी नहीं हुआ कि जनता ने उन पर भरोसा न किया हो। पिछले चुनाव के परिणाम परिस्थितियों के कारण प्रभावित हुए, लेकिन अब स्थिति अलग है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने आशावाद जताते हुए कहा कि इस बार उन्हें जनता का पूरा समर्थन प्राप्त होगा।

कांग्रेस नेता इस समय मुर्शिदाबाद जिले की बेहरामपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं, जहां चुनावी गतिविधियां तेज हो चुकी हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा, जबकि दूसरे चरण के लिए वोटिंग 29 अप्रैल को निर्धारित है। मतगणना 4 मई को की जाएगी।

Articles you may like: