🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बनगांव-सियालदह शाखा पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी

सप्ताह के पहले दिन ही ऑफिस टाइम पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित होने की वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

By Moumita Bhattacharya

Mar 30, 2026 10:43 IST

सप्ताह के पहले दिन, सोमवार, को ही बनगांव-सियालदह शाखा में ट्रेन सेवाएं बाधित हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार अप और डाउन दोनों दिशाओं में ही ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। बताया जाता है कि गोबरडांगा प्वाएंट के खराब होने की वजह से यह समस्या हुई है। सप्ताह के पहले दिन ही ऑफिस टाइम पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित होने की वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अपने निर्धारित समय पर ट्रेन नहीं आने की वजह से स्टेशनों पर भी यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है।

रेल सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू हो गयी हैं। हालांकि बताया जाता है कि फिलहाल ट्रेन सेवाएं लगभग 1 घंटा विलंब से उपलब्ध हो रही हैं। समय पर ट्रेन नहीं मिलने पर यात्रियों में काफी नाराजगी देखी गयी।

रेलवे सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि गोबरडांगा स्टेशन के प्वाएंट्स में गड़बड़ी होने की वजह से यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ समय तक ट्रेन सेवाओं को स्थगित रखा गया था। इसकी वजह से काफी संख्या में ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर रुक गयी थी। दिन के व्यस्त समय में यात्रियों की भीड़ ज्यादा होने की वजह से यात्री दरवाजों पर लटक कर यात्रा करने के लिए मजबूर हो रहे थे।

वहीं दूसरी ओर मार्च का आखिरी सप्ताह होने की वजह से विभिन्न ऑफिसों में ईयर एंडिंग का दबाव भी है। ऐसी परिस्थिति में ट्रेन सेवाओं के बाधित होने से यात्री निर्धारित समय पर ऑफिस नहीं पहुंच पा रहे हैं। मजबूरी में यात्री बस, ऑटो समेत यातायात के अन्य विकल्प तलाशते नजर आएं।

मीडिया से बात करते हुए यात्रियों ने बताया कि इतनी देर तक ट्रेन सेवाओं को बंद रखा गया। कब ऑफिस पहुंच पाऊंगा नहीं पता। 9.10 बजे की लोकल ट्रेन 10.45 बजे आयी। इतनी भीड़ थी कि उसमें चढ़ ही नहीं पाया। सड़कों की स्थिति भी उतनी ही खराब। पता नहीं कब ऑफिस पहुंच पाऊंगा।

Articles you may like: