लियोनेल मेसी को भारत लाने की पहल सतद्रु दत्ता ने ही की थी। शनिवार को युवा भारती स्टेडियम में हुए हंगामे के बाद आयोजक सुतद्रु दत्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें कोलकाता एयरपोर्ट से तब गिरफ्तार किया गया जब वह लियोनेल मेसी को छोड़ने गए थे। इसके बाद हुगली के रिसड़ा में सतद्रु के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही पुलिस पिकेट लगाई गई। रिसड़ा पुलिस स्टेशन पर अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है।
कोलकाता में मेसी लाने का काम रिसड़ा के रहने वाले सतद्रु दत्ता ने ही किया है। वह रिसड़ा के बांगुर पार्क इलाके के रहने वाले बताए जाते हैं। शनिवार की दोपहर से उस घर के सामने की तस्वीर ही बदल गई है। मिली जानकारी के अनसार सुतद्रु ने पहले भी कई इवेंट आयोजित किया था लेकिन इस बार जो हुआ वह बहुत बुरा है!
सुतद्रु ने श्रीरामपुर ने होली होम स्कूल से अपनी पढ़ाई की थी। वह बचपन से ही क्रिकेट खेलता था। किसी समय वह एक निजी कंपनी में भी काम करता था। पहले वह अपने जीजा के साथ इवेंट्मेंट में काम करता था। बाद में उसने अपना खुद का काम शुरू कर दिया।
लगभग एक दशक से वह कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को कोलकाता ला रहा है। जिन खिलाड़ियों का पूरा देश दीवाना है, सुतद्रु उन सभी खिलाड़ियों के करीब जाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे वह एक सेलिब्रिटी ऑर्गनाइजर बन गया। मिली जानकारी के अनुसार सतद्रु के घर भी कई स्टार्स भी आ चुके हैं। कैफू, मार्टिनेज, रोनाल्डिन्हो जैसे स्टार खिलाड़ी उसके घर आ चुके हैं।
मेसी को भारत लाने के लिए उसे बहुत मेहनत करनी पड़ी। बताया जाता है कि वह मेसी के घर तक गया था। दावा किया जाता है कि मेसी के पिता से मुलाकात करके ही उसने 'डील फाइनल' की थी।
इसके बाद ही लियोनेल मेसी का इंडिया टूर कन्फर्म हो पाया था। इस टूर का नाम G.O.A.T. इंडिया टूर 2025 रखा गया। G.O.A.T का मतलब है ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम। यह टूर 13 दिसंबर को कोलकाता से शुरू हुआ। शनिवार को ही हैदराबाद में भी एक कार्यक्रम आयोजित होगा। उसके बाद मेसी का 14 दिसंबर को मुंबई जाने का प्लान है। 15 दिसंबर को टूर के आखिरी दिन दिल्ली में कार्यक्रम होगा। लेकिन टूर के शुरुआत में ही लय टूट गयी। कोलकाता में ही मेसी को बहुत बुरे अनुभव का सामना करना पड़ा।