🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

'पीकू' के निर्देशक सुजीत सरकार और तेलुगु स्टार मोहन बाबु पश्चिम बंगाल राज्यपाल अवॉर्ड से सम्मानित

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने फिल्म निर्देशक सुजीत सरकार और तेलुगु स्टार मोहन बाबु को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया।

By Moumita Bhattacharya

Jan 27, 2026 10:46 IST

गणतंत्र दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी.आनंद बोस ने फिल्म निर्देशक सूजीत सरकार और तेलुगु के प्रसिद्ध अभिनेता मोहन बाबु को Excellence Award से सम्मानित किया। इस बारे में बात करते हुए आइकॉनिक फिल्म 'पीकू' का निर्देशन करने वाले सुजीत सरकार ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि यह अवार्ड पाकर मैं खुद को बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। इस अवार्ड के लिए मुझे चुनने और मेरे काम को पहचानने के लिए राज्यपाल सी.वी.आनंद बोस को दिल से धन्यवाद दे रहा हूं। यह बतौर फिल्म निर्माता मुझे पहले की तुलना में कहीं ज्यादा जिम्मेदार बना रहा है ताकि मैं ऐसी फिल्में बनाऊं जो समाज में संदेश देती हो।

बता दें, फिल्म 'पीकू' में दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन ने बाप-बेटी का किरदार निभाया था। फिल्म में अपने उम्रदराज पिता की देखरेख कर रही बेटी 'पीकू' और पिता की मृत्यु के बाद उनकी यादों के सहारे आगे बढ़ने की एक बेटी के संघर्ष को बहुत ही शानदार तरीके से दिखाया गया था।

वहीं अपना पहला राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करने वाले तेलुगु स्टार मोहन बाबु ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। यह सिर्फ भगवान का एक आशिर्वाद ही है। उन्होंने मुझे अपना आर्शीवाद दिया ताकि मैं यहां आऊं और अपना पहला राज्यपाल अवॉर्ड प्राप्त करूं। यह मेरे लिए एक बहुत बड़ा मौका है। बंगाल कोई साधारण जगह नहीं है...यह बहुत खास है।"

इनके साथ ही संतूर वादक तरुण भट्टाचार्य को भी राज्यपाल अवार्ड से सम्मानित किया गया है जिन्हें इस साल पद्मश्री भी मिला है। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पद्मश्री पुरस्कार के लिए मुझे चुने जाने की जैसे ही मुझे जानकारी मिली, मेरी तो खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा। यह मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है।

इसके लिए मैं प्रधानमंत्री और भारत सरकार के प्रति अपना आभार व्यक्त करता हूं। लेकिन इसके साथ ही अवॉर्ड पाना मेरे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। जब आपको कोई अवॉर्ड मिलता है तो आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। मुझे आज से ही इस जिम्मेदारी को निभाना होगा और मैं पहले से भी बेहतर तरीके से संतूर बजाने की कोशिश करुंगा।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को 131 दिग्गजों के पद्म पुरस्कारों की सूची जारी की जिसमें बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र सिंह देओल, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्यूतानंदन को मरणोपरंत पद्मविभूषण के सम्मान से सम्मानित किया गया।

Next Article
कोलकाता की विरासत ‘गीतांजलि’: शहर की गलियों में पुरानी यादों का सफर

Articles you may like: