🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

सुबह के ऑफिस टाइम में आंशिक तौर पर मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होने से यात्री परेशान

विभिन्न मेट्रो स्टेशनों पर नित्य ऑफिस यात्रियों से स्कूली छात्र तक हैरान-परेशान नजर आ रहे थे।

By Moumita Bhattacharya

Jan 22, 2026 09:53 IST

सुबह जब कोई सही समय पर ऑफिस पहुंचने के लिए दौड़ रहा होता है तो किसी को अपने बच्चे को सही समय पर स्कूल छोड़ने की जल्दबाजी रहती है। कोई तो इन दोनों समस्याओं से जुझ रहा होता है - बच्चे को पहले स्कूल छोड़ना और उसके बाद सही समय पर खुद ऑफिस पहुंचने की हड़बड़ी।

इस पूरी प्रक्रिया में मेट्रो का निर्धारित समय पर मिलना बहुत जरूरी होता है। लेकिन जब मेट्रो सेवाएं ही गड़बड़ा जाएं तो आम लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त होना तय है।

गुरुवार की सुबह कोलकाता मेट्रो के ब्लू लाइन पर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सुबह 7.35 बजे से 8.19 बजे तक ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवाएं निर्धारित समय पर नहीं मिल रही थी। इस वजह से विभिन्न मेट्रो स्टेशनों पर नित्य ऑफिस यात्रियों से स्कूली छात्र तक हैरान-परेशान नजर आ रहे थे।

बताया जाता है कि इस दौरान दक्षिणेश्वर से मैदान और महानायक उत्तम कुमार से शहीद खुदीराम मेट्रो स्टेशन तक ही मेट्रो सेवाएं उपलब्ध थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रवींद्र सदन से नेताजी भवन के बीच मेट्रो लाइन के रखरखाव का काम चल रहा था जो पूर्व निर्धारित नहीं था। इस वजह से ही पूरी ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं थी।

दिन के शुरुआत में ही मेट्रो सेवाएं प्रभावित होने से यात्रियों में काफी नाराजगी देखी गयी। यात्रियों का आरोप था कि ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवाओं में समस्याएं तो अब आम बात हो गयी है। इस दौरान ऑफिस के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्कूली छात्र, जो खासतौर पर अकेले स्कूल आते-जाते हैं उन्हें समस्या का सामना करना पड़ा। यात्री बस अथवा यातायात के दूसरे साधनों का इस्तेमाल कर अपने-अपने गंतव्य की ओर जाने की कोशिश करते नजर आएं।

Next Article
कोलकाता की विरासत ‘गीतांजलि’: शहर की गलियों में पुरानी यादों का सफर

Articles you may like: