आज सोमवार (27 अक्तूबर) को SIR की तारीखों की घोषणा होने की संभावना है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य के कई जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके साथ ही सभी जिलों में जिलाधिकारी के पद पर नए लोगों को नियुक्त किया गया है। जानकारी के अनुसार 10 जिलाधिकारियों को दूसरे जगहों पर बदली किया गया है। इसके साथ ही एडीएम और एसडीओ का भी तबादला किया गया है।
नवान्न सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुल मिलाकर राज्य में 64 अधिकारियों का तबादला किया गया है। जानकारों का मानना है कि राज्य में चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले यह तबादला काफी महत्वपूर्ण है। उत्तर 24 परगना के जिलाधिकारी IAS शरद कुमार द्विवेदी थे, जिन्हें स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है। IAS शशांक शेठी को उत्तर 24 परगना के जिलाधिकारी का पद सौंपा गया है। दक्षिण 24 परगना के जिलाधिकारी सुमित गुप्ता को कोलकाता नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया है।
मालदह का जिलाधिकारी प्रीति गोयल को बनाया गया। मुर्शिदाबाद में जिलाधिकारी के पद पर नितिन सिंघानिया, पुरुलिया के जिलाधिकारी कोंथम सुधीर, वीरभूम में धवल जैन को जिलाधिकारी बनाया गया है। विधान राय को खाद्य व आपूर्ति विभाग के विशेष सचिव बनाया गया है। पूर्व मेदिनीपुर के जिलाधिकारी यू. रिसीन इस्माइल, कुचबिहार के जिलाधिकारी राजू मिश्र, झाड़ग्राम के जिलाधिकारी आकांक्षा भाष्कर व दार्जिलिंग के जिलाधिकारी का पद मनीष मिश्र को सौंपा गया है।
10 एसडीओ का तबादला विभिन्न जगहों पर किया गया है। इस सूची में उत्तर दिनाजपुर, मुर्शिदाबाद का जंगीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर का खड़गपुर, हुगली का चंदननगर, नदिया का राणाघाट, पश्चिम मेदिनीपुर का एगरा, दार्जिलिंग का सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी का माल, वीरभूम का रामपुरहाट और उत्तर 24 परगना का बशीरहाट शामिल है।