🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

चेन्नई के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम पहुंचे थलपति विजय, लेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ

विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ पर अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने समारोह में शामिल होने के लिए अपने घर से निकलते इसे तमिलनाडु के लिए बड़ा दिन करार दिया।

By Moumita Bhattacharya

May 10, 2026 10:00 IST

थलपति विजय रविवार की सुबह चेन्नई के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में पहुंच चुके हैं जहां वे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही राज्य की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत होगी। इसके साथ ही विजय 1967 के बाद तमिलनाडु सरकार का नेतृत्व करने वाले पहले ऐसे नेता बनेंगे जो द्रविड़ मुन्नेत्रा कज़गम और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्रा कज़गम संगठन से बाहर हैं।

शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे से शुरू होगा। समारोह से पहले स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विजय की पार्टी TVK ने विधानसभा में बहुमत के लिए आवश्यक न्यूनतम 118 सीटें जुटाकर सरकार बनाने का रास्ता साफ किया। पार्टी को कांग्रेस का भी समर्थन मिला है, जिसने 5 सीटें जीतीं।

इसके अलावा CPI की 2, CPI(M) की 2, VCK की 2 और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने भी 2 सीटों का समर्थन दिया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए चेन्नई पहुंच चुके हैं।

विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ पर अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने समारोह में शामिल होने के लिए अपने घर से निकलते इसे तमिलनाडु के लिए बड़ा दिन करार दिया। उन्होंने आगे कहा कि धन्यवाद, मैं इस पल का इंतजार कर रही थी। वहीं विजय के पिता और निर्देशक एस. ए. चंद्रशेखर ने भी इस मौके पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि जब उनका बेटा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा। यह उनके लिए बेहद खुश करने वाला पल है।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम समारोह में शामिल होने जा रहे हैं। मैं उस पल का आनंद लेने जा रहा हूं जब मेरा बेटा विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा। वहीं अपनी खुशी जाहिर करते हुए विजय की मां शोभा चंद्रशेखर ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। आज मदर्स डे है, इसलिए मैं और भी ज्यादा खुश हूं।

विजय की पार्टी TVK की स्थापना 2024 में हुई थी लेकिन उससे काफी पहले से ही विजय को एक समाजसेवी के रूप में देखा जाता रहा था। उनकी फिल्मों में नशे की समस्या, भ्रष्टाचार और अन्य सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों को उठाया गया, जिसके कारण उन्हें कभी पूरी तरह गैर-राजनीतिक नहीं माना गया। साल 2009 से ही उनके राजनीति में आने को लेकर अटकलें लगाई जाती रही थीं। इस दौरान विजय सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे।

Articles you may like: