🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कोलकाता में बढ़ी ऑटो LPG की कीमतें, फिर से किराया बढ़ने की आशंका

बताया जाता है कि 19 मार्च की आधी रात यानी 20 मार्च की सुबह से नई कीमतें लागू हो जाएंगी।

पश्चिम एशियाई युद्ध की परिस्थिति में ईंधन गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। फरवरी के आखिरी सप्ताह में ही LPG की कीमतें बढ़ी हैं। प्रति लीटर LPG की कीमत ₹57.68 से बढ़कर ₹62.68 पर पहुंच गयी थी। अब एक बार फिर से इसकी कीमतें बढ़ा दी गयी हैं। कोलकाता में प्रति लीटर LPG की कीमत अब ₹70.68 हो गया है।

यानी एक ही बार में करीब ₹8 की बढ़ोतरी हुई है। बताया जाता है कि 19 मार्च की आधी रात यानी 20 मार्च की सुबह से नई कीमतें लागू हो जाएंगी।

मुख्य तौर पर LPG से ही कोलकाता व आसपास के इलाकों के कई रूट्स पर बड़ी संख्या में ऑटो आवाजाही करती है। इसलिए LPG की कीमतों का बढ़ना सीधे तौर पर ऑटो के किराए पर असर डाल सकता है। LPG की आपूर्ति की समस्या की वजह से कोलकाता और आसपास के कई इलाकों में ऑटो का किराया बढ़ा दिया गया है। अब संभावना जतायी जा रही है कि फिर से ऑटो का किराया बढ़ सकता है।

कई ऑटो ड्राइवरों का आरोप है कि LPG की आपूर्ति की समस्या शुरू होने के बाद कई पेट्रोल पंप पर LPG नहीं मिल रही है। जिन चुनिंदा जगहों पर LPG उपलब्ध है वहां भी आपूर्ति में समस्या हो रही है। ऑटो ड्राइवरों का आरोप है कि कुछ पेट्रोल पंप तो निर्धारित कीमतों से कहीं ज्यादा कीमत वसूल रहे हैं।

गौरतलब है कि भारत में जितनी LPG की खपत होती है, उसमें से अधिकांश ही आयात करवायी जाती है। LPG को पश्चिमी एशिया के देशों से मंगाया जाता है। ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध की वजह से होर्मूज जलसंधि लगभग बंद होने के कगार पर पहुंच गया है। इस वजह से LPG लेकर टैंकर आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं। इस वजह से LPG की आपूर्ति कम हो रही है और जिसकी वजह से इसकी कीमतें बढ़ती जा रही हैं।

Articles you may like: