घटकपुकुर बाजार में फल विक्रेता पर हसुआ से हमला, एक गिरफ्तार

घायल व्यवसायी का नाम प्रबीर मंडल है। वह घटकपुकुर बाजार में फल विक्रेता हैं।

By Moumita Bhattacharya

Oct 24, 2025 10:40 IST

भीड़ भाड़ वाले बाजार में फल व्यवसायी को हसुआ से मारने की कोशिश का आरोप लगाया गया है। गुरुवार की रात को यह घटना दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती राजमार्ग से सटे भांगड़ 1 नंबर ब्लॉक के घटकपुकुर चौक की बतायी जाती है।

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यवसायी का नाम प्रबीर मंडल है। वह घटकपुकुर बाजार में फल विक्रेता हैं। आरोपी युवक सुब्रत मंडल की उक्त व्यवसायी से पहले से ही जान पहचान थी। जानकारी के अनुसार दोनों ही भांगड़ में कालिकापुर गांव के रहने वाले हैं। आरोप है कि गुरुवार की रात को सुब्रत ने अचानक प्रबीर की दुकान के पीछे से आकर उसके सिर पर हसुआ से हमला किया। पूरी घटना इलाके के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गयी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर घटकपुकुर ट्रैफिक पुलिस सार्जेंट नुरुल इस्लाम मुल्लाह और देवाशीष हल्दार पहुंचे। वहां उन्हें प्रबीर मंडल खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला। बताया जाता है कि आरोपी सुब्रत उस समय भी मौके पर ही मौजूद था। उन्होंने तुरंत उसे भांगड़ पुलिस को सौंप दिया। वहीं घायल प्रबीर को पुलिस ने नलमुड़ी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती करवाया है। आरोपी युवक सुब्रत के पास से हमले में इस्तेमाल हुआ हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

लंबी दोस्ती होने के बावजूद आखिर क्यों सुब्रत ने प्रबीर की हत्या करने की कोशिश की? पुलिस इसकी जांच कर रही है। क्या हमले के पीछे पुरानी दुश्मनी, रुपए-पैसों का लेन-देन या कोई और कारण है, इसकी जांच भी की जा रही है।

Prev Article
काकद्वीप में मां काली की प्रतिमा खंडित करने के आरोप में 1 गिरफ्तार
Next Article
स्कूटर का पहिया फिसला और बच्चे को बचाने में ट्रक की चपेट में आकर मां ने गंवायी जान

Articles you may like: