वकील के चेम्बर से बरामद हुआ लॉ की छात्रा का फंदे से लटकता शव, आरोपी वकील फरार

घटनास्थल से एक बैग बरामद हुआ है, जिसमें से एक चिट्ठी मिली है। मृतका के परिवार का दावा है कि...

By Moumita Bhattacharya

Nov 13, 2025 10:51 IST

दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप थाना के प्रतापादित्य ग्राम पंचायत में एक वकील के चेम्बर से लॉ की छात्रा का फंदे से लटकता शव बरामद हुआ है। घटना के सामने आने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतका का नाम सोनिया हल्दार (21) बताया जाता है जो काकद्वीप के गांधीनगर इलाके की रहने वाली है।

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार सोनिया लॉ प्रैक्टिस के लिए रोज काकद्वीप अदालत के वकील शेख मनवर आलम के चेम्बर पर जाती थी। बुधवार की सुबह भी वह हर दिन की तरह ही घर से तैयार होकर निकली थी। शाम को परिवार को जानकारी मिली कि सोनिया को वकील के चेम्बर से फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया है। डॉक्टरों ने बाद में उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार तुरंत मौके पर पहुंची। इसके साथ ही काकद्वीप थाना की पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गयी।

स्थानीय पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती का शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बारे में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मौके से एक बैग बरामद हुआ है, जिसमें से एक चिट्ठी मिली है। मृतका के परिवार का दावा है कि उस चिट्ठी से यह स्पष्ट है कि सोनिया और वकील के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिवार का आरोप है कि रिश्ते की जटिलताओं की वजह से ही सोनिया ने आत्महत्या की है।

परिवार की ओर से शेख मनवर आलम के खिलाफ काकद्वीप थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवायी गयी है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटना के बाद से ही आरोपी वकील फरार बताया जाता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Prev Article
भारत-बांग्लादेश सीमा पर 88 लाख की सोना पकड़ाया, किसान के वेश में था तस्कर, गिरफ्तार
Next Article
स्कूटर का पहिया फिसला और बच्चे को बचाने में ट्रक की चपेट में आकर मां ने गंवायी जान

Articles you may like: