🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

खालिदा जिया के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया शोक

खालिदा जिया की मृत्यु पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया।

By Moumita Bhattacharya

Dec 30, 2025 15:32 IST

पिछले लंबे समय से बीमारी से लड़ते हुए बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन हो गया। वह बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की चेयरपर्सन थी। 80 वर्ष की उम्र में उन्होंने ढाका के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह पिछले करीब 1 महीने से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती थी। उनके इलाज के लिए देशी और विदेशी डॉक्टरों की मेडिकल टीम भी गठित की गयी थी।

खालिदा जिया की मृत्यु पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा, 'बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री व प्रमुख जननेत्री बेगम खालिदा जिया के निधन से मैं दुःखी हूं।' उन्होंने आगे लिखा, 'मैं उनके शोकाहत परिवार, मित्रों और राजनैतिक सहकर्मियों के प्रति अपनी संवेदनाएं जताती हूं।'

बता दें, बांग्लादेश की पूर्व व प्रथम महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया पिछले लंबे समय से दिल की बीमारी, मधुमेह, गठिया, लिवर सिरोसिस व किडनी की कई जटिल बीमारियों से पीड़ित थी। उन्हें 23 नवंबर की रात को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट की मुताबिक सोमवार को उनकी हालत काफी ज्यादा गंभीर हो गयी थी। मंगलवार की अहले सुबह उनका निधन हो गया।

Prev Article
साल 2026 के विधानसभा चुनाव में घुसपैठ ही है मुख्य मुद्दा : अमित शाह, मतुआ सम्प्रदाय को दिलाया भरोसा
Next Article
'तृणमूल के मंत्रियों का जेल जाना ही भ्रष्टाचार का प्रमाण', अमित शाह का दावा - भाजपा बनाएगी सरकार

Articles you may like: