🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

'तृणमूल के मंत्रियों का जेल जाना ही भ्रष्टाचार का प्रमाण', अमित शाह का दावा - भाजपा बनाएगी सरकार

'राज्य सरकार भ्रष्टाचार में गले तक डूबी हुई है। इसीलिए तृणमूल नेताओं को जेल की सजा मिली है।'

By Kaushik Bhattacharya, Posted By : Moumita Bhattacharya

Dec 30, 2025 17:47 IST

भाजपा पहले भी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राज्य सरकार के खिलाफ कई बार बोल चुकी है। लेकिन जिस तरह से गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कोलकाता में एक संवाददाता सम्मेलन में 'पार्थ चटर्जी, ज्योतिप्रिय मल्लिक' का नाम लेकर जेल जाने के उदाहरण दिया उसे राजनैतिक विश्लेषक इसे विरल घटना बतायी।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा, 'राज्य सरकार भ्रष्टाचार में गले तक डूबी हुई है। इसीलिए तृणमूल नेताओं को जेल की सजा मिली है।' हालांकि तृणमूल ने भी अमित शाह पर पलटवार किया।

बीत जाएगी पूरी रात

डर, भ्रष्टाचार और कुशासन — इस त्रिकोण के माध्यम से अमित शाह राज्य सरकार को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, ‘मंत्री के घर से करोड़ों रुपए बरामद हो रहे हैं। पार्थ चटर्जी, ज्योतिप्रिय मल्लिक, जीवनकृष्ण साहा, माणिक भट्टाचार्य जेल की सजा काट चुके हैं। अगर आप रोज वैली, MNREGA, प्रधानमंत्री आवास परियोजना, SSC में हुए सभी भ्रष्टाचारों को गिनेंगे तो पूरी रात बीत जाएगी। इसके बाद यह कहने की कोई गुंजाइश नहीं है कि कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।’

2026 में भाजपा की सरकार, कैसे?

गृह मंत्री को कोई शक नहीं है कि पश्चिम बंगाल के लोग भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि 15 अप्रैल के बाद भाजपा की सरकार आएगी। यह कैसे मुमकिन है? अमित शाह ने मतदान के प्रतिशत का हिसाब लगाकर इसे समझाया। उन्होंने कहा कि साल 2014 में भाजपा को 17 प्रतिशत वोट मिले थे।

उसने सिर्फ 2 सीटें जीती थीं। 2016 में यह घटकर 10 प्रतिशत रह गया। उसके बाद 2019 में हमने 41 प्रतिशत वोटों के साथ 18 लोकसभा सीटें जीतीं। 2021 के विधानसभा चुनाव में हमें 38 प्रतिशत वोट मिले। हमने 77 सीटें जीतीं। 2024 में हमें 39 प्रतिशत वोट मिलें। यह कंटिन्यूटी ही बताती है कि वोट बढ़ रहे हैं और 2026 में भाजपा की सरकार आएगी।'

लड़कियां जब चाहे तब बाहर जाएंगी

गृह मंत्री ने यह भी दावा किया है कि राज्य सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा, "उन्होंने लड़कियों को शाम 7 बजे के बाद बाहर जाने पर रोक लगा दी है। क्या हम मुगल काल में हैं? लड़कियां जब चाहें बाहर जा सकती हैं। आप उन्हें रोकने वाले कौन होते हैं?" उन्होंने यह भी दावा किया कि बंगाल के लोग भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण से तंग आ चुके हैं। अमित शाह ने कहा, "2026 में बदलाव होगा। भाजपा दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।"

बंगाल में 13.8 लाख करोड़ का निवेश हुआ

वहीं राज्य की महिला और बाल कल्याण मंत्री डॉ. शशि पांजा ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा के अमित शाह के आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, 'बंगाल की करोड़ों लड़कियां दुर्गा पूजा, क्रिसमस पर घूमती हैं। कोई दिक्कत नहीं हुई। वे नए साल पर भी घूमेंगी।'

इसके साथ ही उन्होंने भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं की हालत पर भी सवाल उठाते हुए कहा, 'वे कुलदीप सेंगर की जमानत का इंतजाम कर दे रहे हैं। आपके मंत्री ओलंपिक मेडल जीतने वाली महिला बॉक्सर्स को परेशान कर रहे हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी।'

इसके साथ ही शशि पांजा ने बंगाल में औद्योगिक आंकड़े भी दिए। उन्होंने कहा, ' साल 2011 से बंगाल में 13.8 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। सीमेंट फैक्ट्रियां, पेंट फैक्ट्रियां, रेलवे वैगन बनाने वाली फैक्ट्रियां - बहुत सारा निवेश किया गया है। MSME में बंगाल पूरे देश में दूसरे नंबर पर है। आप उन्हें नहीं देखते।'

Prev Article
खालिदा जिया के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया शोक
Next Article
सचिन्द्रनाथ और रवींद्रनाथ के नाम में उलझे अमित शाह? वीडियो शेयर कर तृणमूल ने साधा निशाना

Articles you may like: