🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

‘खालिदा की मृत्यु बांग्लादेश को स्थिर करने के प्रयासों के लिए बड़ा झटका’-शोक संदेश में लिखा शेख़ हसीना ने

शेख हसीना ने अपने शोक संदेश में लिखा, “राष्ट्र निर्माण में खालिदा जिया का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। लेकिन उनका निधन इस समय बांग्लादेश को स्थिर करने के प्रयासों के लिए एक बड़ा झटका है।”

By सायनी जोआरदार, Posted by डॉ.अभिज्ञात

Dec 30, 2025 14:47 IST

नयी दिल्लीः बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना ने बेगम खालिदा जिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। यह शोक संदेश बांग्लादेश अवामी लीग के सत्यापित एक्स खाते पर साझा किया गया।

शोक संदेश में शेख़ हसीना ने लिखा, “राष्ट्र निर्माण में खालिदा जिया का योगदान सदैव याद रखा जाएगा। लेकिन उनका निधन इस समय बांग्लादेश को स्थिर करने के प्रयासों के लिए एक बड़ा झटका है।”

पोस्ट में आगे कहा गया, “बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री और लोकतंत्र की स्थापना के आंदोलन में खालिदा जिया का योगदान अमूल्य है। उनका जाना वर्तमान बांग्लादेशी राजनीति और बीएनपी के नेतृत्व के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं बेगम खालिदा जिया की आत्मा की शांति की कामना करती हूं।”

शेख़ हसीना ने खालिदा जिया के पुत्र तारिक रहमान के प्रति संवेदना व्यक्त की और बीएनपी परिवार के साथ भी अपनी सहानुभूति जताई।

बेगम खालिदा जिया बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। मुस्लिम बहुल देशों में पाकिस्तान की बेनज़ीर भुट्टो के बाद वह दूसरी महिला प्रधानमंत्री बनी थीं।

एक समय ऐसा भी था जब बांग्लादेश में जनरल इरशाद के सैन्य शासन के खिलाफ देश में ज़बरदस्त आंदोलन चल रहा था। उस दौर में खालिदा जिया देश की सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक थीं। इरशाद विरोधी आंदोलन में कभी खालिदा जिया और शेख़ हसीना कंधे से कंधा मिलाकर लड़ी थीं, हालांकि बाद में दोनों की राजनीतिक राहें अलग हो गईं।

फिलहाल शेख़ हसीना बांग्लादेश में नहीं हैं, लेकिन विदेश में रहते हुए भी उन्होंने खालिदा जिया को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Prev Article
पुतिन के आवास पर हमले से भारत चिंतित, प्रधानमंत्री मोदी ने युद्ध नहीं, बातचीत पर दिया ज़ोर
Next Article
छह महीने बाद बनेंगे नियम, ‘राम–जी’ कैसे होगा लागू? स्थायी समिति की बैठक में विपक्षी सांसदों के सवाल

Articles you may like: