नाबालिगा से दुष्कर्म की अलग-अलग घटनाओं के दो आरोपी गिरफ्तार

दो नाबालिगाओं से दुष्कर्म की दो अलग-अलग घटनाओं में शिकायत के आधार पर स्थानीय थाना की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक व्यक्ति अधेड़ उम्र का और दूसरा युवक बताया जाता है।

By Titli Biswas, Posted By : Moumita Bhattacharya

Sep 24, 2025 14:27 IST

एई समय : सोमवार की रात को पुलिस ने स्कूली छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में एक पड़ोसी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पूर्ण चंद्र मंडल बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता से घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रा की मां ने गोवर्धनपुर तटीय थाना में दुष्कर्म की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर, पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार व्यक्ति को मंगलवार की दोपहर काकद्वीप उपजिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश ने पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

पीड़िता पाथरप्रतिमा द्वीप के एक स्कूल में कक्षा 7वीं की छात्रा (13) है। आरोप है कि पिछली शनिवार की रात को छात्रा अपने बीमार पिता के साथ घर पर अकेली थी। उसकी मां किसी रिश्तेदार के घर गई हुई थी। कथित तौर पर मौके का फायदा उठाकर, पड़ोसी, पूर्णचंद्र (50 वर्ष), रात के अंधेरे में घर में घुस आया और उसने छात्रा पर हमला कर दिया।

आरोप है कि आरोपी अधेड़ व्यक्ति छात्रा को जबरन एक कमरे में ले गया। उसका चेहरा ढक कर उससे दुष्कर्म किया। बताया जाता है कि मां के घर लौटने पर नाबालिगा ने फूट-फूट कर रोते हुए उन्हें पूरी घटना बताई।

वहीं दूसरी ओर, मेला से एक नाबालिगा को सुनसान जगह पर बुलाकर उससे दुष्कर्म के आरोपी पड़ोसी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह घटना सोमवार की शाम को संदेशखाली के न्याजत थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। पीड़िता के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसी रात आरोपी सोनाजीत दास को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार व्यक्ति को मंगलवार को बशीरहाट उपजिला अदालत में पेश करने पर न्यायाधीश ने उसे 3 दिन की पुलिस हिरासत का आदेश दिया है। कथित तौर पर मनसा पूजा के विसर्जन में हिस्सा लेने गयी नाबालिगा को पड़ोसी युवक ने एक सुनसान जगह पर बुलाया और उससे दुष्कर्म किया। नाबालिगा की चीख सुनकर इलाके के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया।

Prev Article
दक्षिणेश्वर मेट्रो स्टेशन पर सहपाठी की हत्या का आरोपी छात्र बिहार भागने की फिराक में था, गिरफ्तार
Next Article
अशोकनगर में मिली अज्ञात महिला की लाश, हत्या या कुछ और ?

Articles you may like: