दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली में एक गृहिणी के घर में कथित तौर पर गैंगरेप का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह घटना महाष्ठमी की रात की है। उस रात महिला का पति घर पर नहीं था। पति घर पर नहीं होने के कारण तीनों ने आधी रात को घर का दरवाजा तोड़ कर घर में घुस गए और उन्होंने कथित तौर पर गृहिणी को उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से प्रताड़ित किया और उसके साथ बलात्कार किया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान पिंकू सरदार, अरशद मोल्ला और अनवर मोल्ला के रूप में हुई है। तीनों पड़ोस के रहने वाले हैं।
पीड़िता ने दावा किया कि तीनों लोगों ने बंदूक की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों भागने की कोशिश की। इसके बाद वह घर से बाहर आकर स्थानीय लोगों से मदद के लिए चिल्लाई। आसपास के लोग उसकी चीख-पुकार सुनकर दौड़ पड़े। लोगों ने पास के इलाके की घेराबंदी की और दो आरोपियों को दबोच लिया। बाद में इसकी सूचना कुलतली पुलिस स्टेशन को दी गई। पुलिस ने आकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में गृहिणी ने थाने जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले के आरोपियों में से एक अनवर मोल्ला अब भी फरार है। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। ग्रामीणों ने आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की है।