पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम देवी मंडल (19) है।
जानकारी के अनुसार, वह अपने पति मिलन मंडल के साथ प्रतिमा देखने निकली थी और कुलतली थाने के जामतला मोड़ पर वह सड़क हादसे का शिकार हो गई।
जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप के मिलन बाहर सड़क किनारे बाइक लेकर खड़े थे। बाइक पर पत्नी देवी मंडल बैठी हुई थी। उसी समय एक तेज गति से आ रही गाड़ी नियंत्रण खोकर बाइक को जोरदार टक्कर मारी। घटनास्थल पर ही देवी मंडल की मौत हो गई। उनके पति बाल-बाल बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस गाड़ी ने टक्कर मारी उसकी गति बहुत तेज थी। टक्कर लगते ही देवी सड़क पर जा गिरी। खबर पाकर कुलतली थाने की पुलिस आकर दोनों को अस्पताल ले गई। कुलतली ब्लॉक अस्पताल के चिकित्सकों ने देवी मंडल को मृत घोषित कर दिया। मिलन मंडल को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छोड़ दिया गया है।
घटना के बाद से ही उस गाड़ी का चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। इलाके के लोग उत्सव के समय इलाके में यातायात नियंत्रण और मजबूत करने की मांग की है।