हवा में जलवाष्प की मात्रा कम होती है ही कोलकाता के तापमान में तेजी से आ रही गिरावट, कितना गिरा पारा?

मौसम विभाग की मानें तो शनिवार से सोमवार तक में कोलकाता के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गयी है।

By Moumita Bhattacharya

Nov 04, 2025 14:12 IST

चक्रवात और चक्रवाती तूफान का प्रभाव कम होते ही हवा में जलवाष्प की मात्रा में भी कमी आयी है। इसके साथ तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार से सोमवार तक में कोलकाता के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गयी है। बताया जाता है कि शनिवार से रविवार और रविवार से सोमवार को रात के समय कोलकाता के तापमान में 2-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है।

मौसम विभाग का मानना था कि ऐसा वातावरण में जलवाष्प की मात्र घटने के कारण ही हुआ है। रविवार की रात को कोलकाता की आबोहवा में जलवाष्प की मात्रा करीब 74 प्रतिशत थी। सोमवार की रात को यह घटकर 41 प्रतिशत पर पहुंच गया। मात्र 24 घंटों में जलवाष्प की मात्रा में आयी इतनी ज्यादा कमी ही तापमान में गिरावट की मुख्य वजह मानी जा रही है। इसके साथ कई जगहों पर अब सुबह के समय कोहरा भी नजर आने लगा है।

कोलकाता के तापमान में कब आयी कितनी गिरावट?

शनिवार की रात - 25.1 डिग्री सेल्सियस

रविवार की रात - 23.2 डिग्री सेल्सियस

सोमवार की रात - 21.4 डिग्री सेल्सियस

हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि म्यांमार से अंडमान सागर तक फैले विशाल चक्रवात, जो लगातार म्यांमार की तरफ बढ़ रहा है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी पर भी एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसका सीधा असर पश्चिम बंगाल पर भले ही न पड़े लेकिन इसकी वजह से जलवाष्प की मात्रा बढ़ेगी। जिस कारण तटवर्तीय जिलों में बुधवार को वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा दक्षिण और उत्तर बंगाल का मौसम?

मंगलवार को दक्षिण बंगाल शुष्क ही बना रहेगा लेकिन बुधवार को निम्न दबाव के प्रभाव से दक्षिण बंगाल में जलवाष्प की मात्रा बढेगी। इस वजह से दक्षिण बंगाल के दोनों 24 परगना जिलों और पूर्व मेदिनीपुर जिले में हलकी बारिश हो सकती है। बताया जाता है कि दक्षिण बंगाल में शुक्रवार तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। शनिवार से बारिश के कम होने की संभावना है। उत्तर बंगाल में अगले कुछ दिनों तक बारिश होने का कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है। तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी लेकिन दिन के समय का तापमान एक ही प्रकार का बना रहेगा।

कोलकाता में कैसा रहेगा मौसम?

बुधवार तक कोलकाता में धूप खिलेगी। लेकिन बुधवार की दोपहर के बाद से आंशिक तौर पर आसमान में बादल नजर आएंगे। हवा में जलवाष्प की मात्रा बढ़ने की संभावना है। इस वजह से रात के समय का तापमान भी बढ़ेगा। लेकिन मौसम विभाग सूत्रों के मुताबिक इस सप्ताह कोलकाता में बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

Prev Article
हर जिले में अलग सोशल मीडिया यूनिट, 108 शून्य पॉइंट बनाए जा रहे हैं, मंत्रालय का बड़ा फैसला
Next Article
देश में पहली बार कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी नाबालिग के अग्रिम जमानत मांगने के अधिकार को मान्यता

Articles you may like: