महिलाओं को नहीं देना होगा बस का किराया। सरकारी बसों में मुफ्त में सफर कर सकेंगी महिलाएं। इसके साथ ही जून से शुरू होने जा रही है महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा भंडार परियोजना। सोमवार को नवान्न में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एक के बाद एक कई बैठकें की। इन बैठकों में कई फैसले लिए गए।
बैठक में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्पष्ट से कह दिया कि राज्य में जो सामाजिक परियोजनाएं पहले चल रही हूं, उन्हें बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 30 सालों पहले हो या 10 साल पहले ही किसी सामाजिक परियोजना को शुरू किया गया हो, उसे बंद नहीं किया जाएगा।
Read Also | DA और वेतन आयोग के संबंध में CM शुभेंदु अधिकारी ने लिया कौन सा फैसला?
चुनाव से पहले भाजपा के संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) में मुख्य रूप से जो घोषणा की गयी थी उसके मुताबिक राज्य में भाजपा सरकार के आने पर अन्नपूर्णा भंडार, आयुष्मान भारत जैसी परियोजनाएं शुरू होंगी। अन्नपूर्णा भंडार में महिलाओं को महीने में 3 हजार रुपया दिया जाएगा। हालांकि इस परियोजना के लिए अलग से कोई शर्त रहेगी या नहीं, इस बारे में अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है।
यानी लक्ष्मी भंडार की तरह राज्य की सभी महिलाओं को अन्नपूर्णा भंडार मिलेगा या फिर कुछ शर्तों का पालन करना होगा, यह स्पष्ट नहीं किया गया है। उसी तरह आयुष्मान भारत में भी राज्य के सभी निवासियों को फायदा मिलेगा या फिर इस मामले में परिवार की आय अथवा किसी अन्य शर्त को पूरा करना पड़ेगा, इस संबंध में भी कोई जानकारी नहीं दी गयी है। जून से राज्य में केंद्र सरकार की यह स्वास्थ्य योजना 'आयुष्मान भारत' को शुरू कर दिया जाएगा।