पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आज (सोमवार) 11 मई 2026 से आधिकारिक तौर पर अपना काम शुरू कर रहे हैं। आज का पूरा दिन उनका काफी व्यस्त होने वाला है। सोमवार को राज्य के प्रशासनिक मुख्यालय नवान्न में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की पहली प्रशासनिक और मंत्रिमंडल की बैठक करने वाले हैं।
संभावना जतायी जा रही है कि मुख्यमंत्री अगले 5 सालों तक की सरकार की प्राथमिकताओं और क्रियाकलापों के संबंध में दिशा-निर्देश तय करेंगे।
सोमवार को सबसे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य के घर पर शुभेंदु अधिकारी उनसे मिलने गए। वहां वह काफी देर तक रुके। उनसे मिलने के बाद वह सॉल्टलेक के भाजपा ऑफिस के लिए रवाना हुए। मिली जानकारी के अनुसार यहां से वह सीधा नवान्न जाने वाले हैं, जहां प्रशासनिक और मंत्रिमंडल की पहली बैठक होगी।
सोमवार की सुबह से ही चिनार पार्क इलाके में स्थित अपने घर से सॉल्टलेक के BH ब्लॉक में स्थित शमीक भट्टाचार्य के घर पर मुख्यमंत्री पहुंचे। नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देने के लिए शमिक भट्टाचार्य के घर के सामने बड़ी संख्या में लोगों ने भीड़ जमा रखी थी। वहां शुभेंदु अधिकारी का फुल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद शमिक भट्टाचार्य को साथ लेकर वह भाजपा के सॉल्टलेक स्थित ऑफिस में गए।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पहली बार आने की खुशी में भगवा रोशनी से जगमगा रहा नवान्न :
#WestBengal State secretariat - Nabanna illuminated in saffron lights. pic.twitter.com/dO17L296Sa
— Pooja Mehta (@pooja_news) May 10, 2026
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी पार्टी ऑफिस में पहुंचे। वहां भी उनका जमकर स्वागत किया गया। उन्हें कमल का फूल से लेकर मां दुर्गा की मूर्ति तक उपहार में दी गयी। राज्य के नए मुख्यमंत्री की एक झलक देखने और उनसे मिलने के लिए सॉल्टलेक ऑफिस के बाहर भी बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के पार्टी ऑफिस में प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य के साथ मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी बैठक करने वाले हैं जिसमें पार्टी के विभिन्न संगठनों के विषय में चर्चाएं होने की संभावनाएं हैं। इसके बाद वह नवान्न जाएंगे। दोपहर 12 बजे नवान्न के सभागार में मुख्य सचिव, गृह सचिव समेत राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के सचिवों के साथ मुख्यमंत्री बैठक करने वाले हैं।
इसके बाद दोपहर को 1.30 बजे पार्टी के विधायकों के साथ मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी बैठक करेंगे। शाम 3 बजे उनकी जिलाधिकारियों के साथ बैठक होगी। फिर शाम 4 बजे डीजीपी, पुलिस कमिश्नर समेत पुलिस सुपर के साथ उनकी बैठक होने वाली है।