🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग की सोशल मीडिया का बदल गया प्रोफाइल फोटो, विश्व बांग्ला लोगो की जगह 'अशोक स्तंभ'

पिछले 15 सालों से राज्य सरकार के सभी महत्वपूर्ण जगहों पर विश्व बांग्ला का 'व' लिखा हुआ लोगो ही इस्तेमाल किया जाता था।

By Moumita Bhattacharya

May 11, 2026 15:40 IST

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद कई बदलाव आ रहे हैं। इसी बीच अब पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूल शिक्षा विभाग के सोशल मीडिया का प्रोफाइल पिक्चर भी बदल दिया गया है। विभाग के सोशल मीडिया पेज पर 'विश्व बांग्ला लोगो' के बजाए अब 'अशोक स्तंभ' की फोटो लगायी गयी है।

पिछले 15 सालों से राज्य सरकार के सभी महत्वपूर्ण जगहों पर विश्व बांग्ला का 'व' लिखा हुआ लोगो ही इस्तेमाल किया जाता था। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जाता है कि अब उसकी जगह सिर्फ 'अशोक स्तंभ' का चिन्ह ही इस्तेमाल होगा।

Read Also | कहानी कुर्सी की : ममता बनर्जी की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, लगायी गयी नई

संभवतः इसी वजह से राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग के सोशल मीडिया का प्रोफाइल पिक्चर बदलकर 'अशोक स्तंभ' कर दिया गया है। News 18 की मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अब स्कूल ड्रेस से लेकर सरकारी पत्रों आदि में भी, यानी जहां भी 'विश्व बांग्ला' का लोगो लगा होता था, उन सभी जगहों पर 'अशोक स्तंभ' चिन्ह का इस्तेमाल होगा।

बता दें, हरे रंग के 'विश्व बांग्ला' लोगो में ग्लोब पर 'व' लिखा होता था और उसके चारों तरफ डिजाइन बना होता था। इस डिजाइन के ऊपर बहुत ही छोटे आकार में'अशोक स्तंभ' बनाया रहता था। यह पूरा लोगो हरे रंग में होता था। अब इसकी जगह काले-सफेद रंग में 'अशोक स्तंभ' के चिन्ह का इस्तेमाल किया जाएगा।

दावा किया जा रहा है कि अब भाजपा की सरकार में विश्व बांग्ला नहीं बल्कि सरकारी लोगो के तौर पर अशोक स्तंभ चिन्ह का उपयोग होगा। गौरतलब है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि राज्य सरकार जब तक चाहे तब तक इसका इस्तेमाल कर सकती है। अगर लोगो का इस्तेमाल नहीं किया जाता है तो इसका कॉपीराइट ममता बनर्जी के पास वापस लौट आएगा।

Articles you may like: