मियाद खत्म हो जाने अथवा अवकास ले लेने के बाद भी जिन अधिकारियों की नियुक्ति की गयी थी, उन सभी को आखिरकार उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया। नवान्न से इस बाबत सोमवार को विज्ञप्ति जारी कर दी गयी है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि विभिन्न बोर्ड, संस्थानों, गैर-संवैधानिक संस्थाओं और सरकारी पहल से नियुक्त मनोनीत सदस्यों, निदेशकों और चेयरपर्सन के काम की मियाद अविलंब खत्म करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।
इसके साथ ही अवकास के बाद यानी 60 साल की आयु के बाद जिन कर्मचारियों का पूनर्नियोग दिया गया है अथवा नौकरी की मियाद बढ़ायी गयी है ऐसे अधिकारियों की सेवाओं को जल्द खत्म करने का निर्देश दिया गया है। नवान्न सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि प्रबंधन की अनुमति लेकर ही इस फैसले को लागू किया जा रहा है।
Read Also | DA और वेतन आयोग के संबंध में CM शुभेंदु अधिकारी ने लिया कौन सा फैसला?
गौरतलब है कि आज (सोमवार) को पहली बार नवान्न में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ ही दुष्यंत नारियाला, गृह सचिव संघमित्रा घोष और सभी विभागों के सचिव, मुख्य सचिव को लेकर यह बैठक की गयी। बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप कहा, कोई 'अनुप्रेरणा' नहीं, बल्कि अपने विचार स्पष्ट शब्दों में बताएं। अब सरकार फॉर द पिपल (For the People) होने वाली है।