आज (सोमवार) 11 मई 2026 का दिन पश्चिम बंगाल के लिए काफी चहल-पहल से भरा रहा। नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को राज्य के प्रशासनिक मुख्यालय में मंत्रिमंडल की पहली बैठक की। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के नव-निर्वाचित विधायकों के साथ भी बैठक की। सोमवार से ही शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा शुरू हो गया है।
शुभेंदु अधिकारी के साथ जिन 5 भाजपा विधायकों ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में मंत्री पद की शपथ ली थी, उन सभी में उनके विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। इनके साथ ही राज्य की नई सरकार के चयनित विधायकों के बीच विभागों का बंटवारा सोमवार से शुरू हो गया।
मंत्रिमंडल की बैठक के अंत में मुर्शिदाबाद से भाजपा के विधायक गौरीशंकर घोष ने कहा कि आज की बैठक में विभागों के बंटवारे को लेकर बातचीत की गयी। 5 विधायकों में विभागों का बंटवारा गया है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज की बैठक में शुभेंदु अधिकारी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि तृणमूल ने जितने भी घोटाले किए हैं, उन्हें बंद करना होगा। एक महीने के अंदर सभी विधायकों को लेकर बैठना होगा।
किसे मिला कौन सा विभाग?
दिलीप घोष : पंचायत, ग्रामोन्नयन और प्राणी सम्पद विकास विभाग।
अग्निमित्रा पॉल : नारी और शिशु कल्याण, नगरोन्नयन विभाग।
क्षुदीराम टुडू : आदिवासी मामलों के मंत्री।
अशोक कीर्तनिया : खाद्य विभाग।
नीशिथ प्रमाणिक : उत्तर बंगाल विकास, युवा कल्याण और क्रीड़ा विभाग।
(नवान्न सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर)