कोलकाता पुलिस के स्पेशल ब्रांच के DC शंतनु सिन्हा विश्वास के एक करीबी व्यवसायी के घर से करोड़ों रुपये का सोना बरामद किया गया है। हाल ही में मार्क्विस स्ट्रीट स्थित उक्त व्यवसायी के घर पर ED के अधिकारियों ने छापेमारी की थी।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी कार्रवाई के दौरान लगभग 4 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और एक संदिग्ध डायरी भी बरामद की गई है।
गौरतलब है कि शांतनु सिन्हा विश्वास की गिरफ्तारी के बाद से ही उनके रिश्तेदारों, करीबी पुलिस अधिकारियों और व्यापारियों के घरों पर ED के अधिकारियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
Read Also | शांतनु सिन्हा विश्वास के कांदी स्थित 'महलनुमा' घर पर ED का छापा, ताला तोड़कर चला तलाशी अभियान
बरामद सोना और अन्य संपत्तियां क्या शांतनु के रुपयों से खरीदी गई थीं अथवा नहीं, इसकी जांच की जा रही है। बता दें, गत 22 मई को मुर्शिदाबाद के कांदी में शांतनु सिन्हा विश्वास के महलनुमा घर पर ED के अधिकारियों ने तलाशी अभियान चलाया था। यह घर कांदी नगरपालिका के वार्ड नंबर 9 के जीवन्ति इलाके में स्थित है।
Read Also | शांतनु सिन्हा विश्वास के करीबी सब-इंस्पेक्टर के घर पर ED की रेड, कोलकाता में कई ठिकानों पर छापेमारी
जांचकर्ताओं ने इस दौरान आसपास के स्थानीय निवासियों से भी पूछताछ की थी। भूमि घोटाले से लेकर पुलिस अधिकारियों के तबादले तक - डीसी शांतनु सिन्हा विश्वास के खिलाफ कई आरोप लगे हैं। व्यापारी सोना पप्पु के मामले में पिछले गुरुवार को शांतनु को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 14 दिनों की ईडी हिरासत में भेजा गया है।