🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

सॉल्टलेक के सेक्टर 5 की बहुमंजिला इमारत में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप

इस बहुमंजिला इमारत की लिफ्ट में फंसकर एक निजी कंपनी की कर्मचारी बीमार पड़ गयी। मौके पर दमकल की 3 इंजन पहुंच चुकी हैं।

By Moumita Bhattacharya

Feb 13, 2026 18:10 IST

सॉल्टलेक के एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने की जानकारी मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेक्टर 5 के वेबेल मोड़ के पास मौजूद एक बहुमंजिला इमारत में आग गयी है। इस इमारत में कई निजी कंपनियों के ऑफिस मौजूद हैं। इसके अलावा कुछ कैफे और रेस्तरां भी इस इमारत में मौजूद होने के बारे में पता चला है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले इमारत में मौजूद एक रेस्तरां में लगी जहां से इमारत के दूसरे हिस्सों में भी फैल गयी। पूरा इलाका इस समय धुआं से भर गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बहुमंजिला इमारत की लिफ्ट में फंसकर एक निजी कंपनी की कर्मचारी बीमार पड़ गयी। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मौके पर दमकल की 3 इंजन पहुंच चुकी हैं। बताया जाता है कि आग दोपहर में लगभग साढ़े 3 बजे आग लगी। आग लगने की जानकारी मिलते ही तुरंत विधानगर कमिश्नरेट की इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स थाना की पुलिस के कर्मचारी भी पहुंच गए।

कैसे लगी आग?

मिली जानकारी के अनुसार सॉल्टलेक के सेक्टर 5 में उक्त बहुमंजिला इमारत में एक बार कम रेस्तरां में आग लगी। पूरा इलाका धुआं से भर गया जिसकी वजह से बहुमंजिला इमारत में मौजूद आईटी कंपनी के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचकर दमकल के कर्मियों ने उन्हें नीचे उतारा।

उसी समय एक आईटी महिला कर्मी लिफ्ट में फंस गयी और बीमार पड़ गयी। उन्हें स्थानीय एक अस्पताल में ले जाया गया। बताया जाता है कि दमकल कर्मियों की थोड़ी देर की कोशिशों के बाद आग पर नियंत्रण लाया जा सका। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

Prev Article
बांग्लादेश चुनाव : BNP की जीत पर ममता बनर्जी ने दी बधाई, कहा - 'रमजान की अग्रिम मुबारकबाद'
Next Article
SIR में और 1 लाख 40 हजार मतदाताओं के नाम कट सकते हैं, दस्तावेज़ों की जांच के दौरान आयोग ने बताया

Articles you may like: