बांग्लादेश चुनाव में BNP की जयजयकार हो रही है। 20 साल बाद एक बार फिर से पूर्व प्रधानमंत्री खालेदा जिया की पार्टी सत्ता में आयी है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस बार बांग्लादेश की सत्ता किसी बेगम नहीं बल्कि बादशाह तारिक रहमान के हाथों में जाने वाली है। उनकी पार्टी का सत्ता में आना लगभग तय है।
इसके बाद ही शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा, 'रमजान की अग्रिम मुबारकबाद'।
ढाका में 17 सीटें और बगुड़ा की 6 सीटों पर तारिक रहमान ने चुनाव लड़ा था। दोनों सीटों पर ही उन्होंने जीत हासिल की। इसके साथ ही चुनाव के रिजल्ट में BNP ने बड़ी संख्या में सीटों पर कब्जा जमाकर फिर से सत्ता में आने का इशारा किया है। अपने बधाई संदेश में ममता बनर्जी ने लिखा, "बांग्लादेश के सभी भाई-बहनों, आम जनता को मेरा शुभानंदन। रमजान की अग्रिम मुबारकबाद।"
My hearty congratulations, shubhonandan, to all my brothers and sisters, all the people, in Bangladesh. My advance Ramazan mubarak to all of them.
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) February 13, 2026
For this great victory, my congratulations to my Tarique-Bhai, his party, and all the parties. Pray, you all be well and happy.…
बांग्लादेश में परिवर्तन की हवा चल रही है। BNP में भी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। इसके मद्देनजर ही ममता बनर्जी ने लिखा, "बांग्लादेश की इस भारी जीत के लिए तारिकभाई, उनकी पार्टी और अन्य पार्टियों को मेरा अभिनंदन। सभी अच्छे रहे और सुख से रहे।" इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जतायी है कि दोनों देशों के बीच के रिश्ते भी बने रहेंगे। उन्होंने लिखा, "हमारे साथ बांग्लादेश के अच्छे रिश्ते बने रहेंगे, मैं यहीं कामना करती हूं।"
गौरतलब है कि बांग्लादेश का हमेशा से भी भारत के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। पश्चिम बंगाल के साथ ही बांग्लादेश के रिश्ते अच्छे रही रहे हैं। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि जुलाई 2024 में शेख हसीना के पतन और मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के कार्यकाल में दोनों देशों के रिश्तों में खटास आयी। हालांकि इतना कुछ होने के बावजूद बांग्लादेश के प्रति पश्चिम बंगाल के लोगों में भावनात्मक खिंचाव में कोई कमी नहीं आयी।
बता दें, गत 12 फरवरी को बांग्लादेश के 300 में से 299 केंद्रों पर चुनाव हुआ। शेरपुर में 3 सीटों में एक पर उम्मीदवार की मौत हो जाने की वजह से वहां चुनाव स्थगित कर दिया गया है। बहुमत के लिए 151 सीटों की जरूरत है। जानकारों का मानना है कि प्राथमिक ट्रेंड में BNP ही बांग्लादेश में बहुमत से सत्ता में आती दिखाई दे रही है।