🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कौन-कौन कर सकता है आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन? लाभार्थियों को मिलती है कौन सी सुविधाएं?

लाभार्थियों को आयुष्मान भारत कार्ड दिया जाता है, जिसकी मदद से कैशलेस मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध करवायी जाती है।

By Moumita Bhattacharya

May 12, 2026 18:08 IST

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जिसे PMJAY अथवा आयुष्मान भारत योजना के नाम से भी जाना जाता है। यह योजना भारत की सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य योजना है जिसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलता है।

इस योजना के तहत लाभार्थियों को आयुष्मान भारत कार्ड दिया जाता है, जिसकी मदद से कैशलेस मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध करवायी जाती है।

यह कार्ड आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट से जुड़ा होता है। सितंबर 2024 में आयुष्मान भारत योजना में 70 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को भी शामिल कर लिया गया। हालांकि इसके लिए अलग से कार्ड जारी किया है - आयुष्मान वय वंदना कार्ड।

Read Also | बिना डॉक्टर की सलाह बिक रही यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवाओं पर केंद्र सख्त, देशभर में छापेमारी के निर्देश

आइए अब इस बारे में विस्तार से आपको जानकारी देते हैं -

कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना के तहत ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोग आवेदन कर सकते हैं हालांकि यह आवेदकों की आर्थिक स्थिति के आधार पर ही प्रदान किया जाता है।

बात अगर शहरी क्षेत्रों की करें तो इसमें कबाड़ीवाले, घरेलू सहायक, डिलिवरी करने वाले व्यक्ति, परिवहन के क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर, दर्जी, सफाई कर्मी और अन्य प्रकार की मजदूरी करने वाले लोग आवेदन कर सकेंगे।

वहीं अगर बात ग्रामीण इलाके की करें तो जो परिवार एक कमरे के कच्चे घर में, भूमिहीन मजदूर, अनुसूचित/अनुसूचित जनजाति के लोग, ऐसे परिवार जिसमें दिव्यांग सदस्य हो अथवा कोई ऐसा परिवार जिसमें 16 से 56 वर्ष की आयु के बीच कोई कमाने वाला व्यक्ति न हो।

वरिष्ठ नागरिक जिनकी आयु 70 साल से अधिक है, वे इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो नागरिक CGHS, ECHS अथवा आयुष्मान CAPF के लाभार्थी भी हैं, वे भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिन व्यक्तियों के पास निजी स्वास्थ्य बीमा या एम्प्लाइज स्टेट इंश्योरेंस (ESI) है, वे भी आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

वरिष्ठ नागरिकों को भी मिलेगा आयुष्मान भारत योजना की विशेष सुविधा/फाइल फोटो ANI

मिलेगी कौन-कौन सी सुविधाएं?

आयुष्मान भारत योजना के तहत देशभर के अस्पतालों में कैशलेस और पेपरलेस इलाज की सुविधा मिलती है। इस योजना के तरह लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाएं निम्नलिखित है : -

मेडिकल जांच और कंसल्टेशन

मेडिसिंस और टेस्ट

ICU और OT का चार्ज

इंटेंसिव और नॉन-इंटेंसिव केयर सेवाएं

अस्पताल में रहने और खाने का खर्च

मेडिकल इंप्लांट

अस्पताल में भर्ती होने से पहले का 3 दिनों का खर्च

अस्पताल में भर्ती होने के बाद 15 दिनों की देखरेख का खर्च

इस योजना के तहत 1929 बीमारियों का इलाज जिसमें ऑन्कोलॉजी, कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी और ऑर्थोपेडिक आदि समस्याएं शामिल है।

Read Also | चलती ट्रेन में चढ़ना-उतरना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के तौर पर चुकानी होगी मोटी रकम, RPF का फैसला।

कैसे करें आवेदन?

आयुष्मान भारत योजना का कार्ड बनवाने के दो तरीके हैं : ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए pmjay.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए सीएससी सेंटर पर जाना होगा।

किन-किन दस्तावेजों की है जरूरत?

इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड अथवा पैन कार्ड दिया जा सकता है। जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और परिवार की स्थिति के संबंध में दस्तावेज जमा किए जा सकते हैं।

Articles you may like: