रद्द हो गयी साल 2026 की NEET (स्नातक) की परीक्षा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) यानी NTA ने केंद्र की अनुमति से इस परीक्षा को रद्द करने की घोषणा कर दी है। इस साल NEET (UG) की परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई है। मेडिकल की पढ़ाई में प्रवेशिका परीक्षा के तौर पर इसका आयोजन NTA द्वारा किया जाता है।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा दोबारा कब आयोजित होगी, इस बाबत बाद में विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दे दी जाएगी। दावा किया जा रहा है कि प्रश्नपत्रों के लीक होने के आरोप सामने आने के बाद ही इस परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया है। इस बारे में NTA की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर जानकारी दी गयी है।
Read Also | NEET UG एग्जाम से पहले ही लीक हो गया था पेपर, 140 सवाल हूबहू निकले; 13 संदिग्ध हिरासत में
गौरतलब है कि इस साल NEET परीक्षा की पारदर्शिता सवालों के घेरे में थी। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी CBI के साथ NTA और ने बातचीत भी की है। इसके बाद ही परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया।
परीक्षा के प्रश्न पत्र में गड़बड़ी को लेकर NTA के पास केंद्रीय एजेंसी ने सभी जानकारियां भेजी थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सभी जानकारियों की अच्छी तरह से जांच की। इसके बाद पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार के साथ इस मामले में बात करने का फैसला लिया।
In continuation of its press release dated 10 May 2026, the National Testing Agency wishes to inform candidates, parents, and members of the public of the following decisions taken in respect of NEET (UG) 2026. NTA had, on 8 May 2026, referred the matters then under consideration…
— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 12, 2026
NTA की तरफ से बताया गया है कि अभी तक उनको जो जानकारियां मिली हैं उसके आधार पर इस परीक्षा की कोई स्वीकार्यता नहीं रह जाती है। केंद्र सरकार ने इस मामले की जांच की जिम्मेदारी CBI को सौंप दी गयी है। NTA ने जांच अधिकारियों को हर प्रकार से सहयोग करने की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार परीक्षा से संबंधित सभी जानकारियां और दस्तावेज CBI को सौंप दी है।
NTA की तरफ से बताया गया है कि परीक्षार्थियों की हितों की रक्षा के लिए और पूरी परीक्षा व्यवस्था पर उनका विश्वास बनाए रखने के लिए ही यह कदम उठाया गया है।
हालांकि दोबारा परीक्षा होने पर परीक्षार्थियों को मुश्किलें जरूर होंगी, यह भी NTA ने स्वीकार कर लिया है। लेकिन NTA का कहना है कि परीक्षा अगर रद्द नहीं होती है तो इसका भरपाई लंबे समय तक करनी पड़ सकती है।
Read Also | नीट यूजी परीक्षा रद्द होने के बाद गहलोत का आया बयान, बोले- पेपर में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई थी
कब होगी दोबारा परीक्षा?
NTA की ओर से बताया गया है कि परीक्षा फिर से नए सिरे से होगी। परीक्षा की तारीख की घोषणा बाद में कर दी जाएगी। इसके साथ ही बता दिया जाएगा कि कब एडमिट कार्ड जारी होगी और परीक्षा की समय सूची के बारे में भी बता दिया जाएगा। NTA ने परीक्षार्थियों से आधिकारिक चैनल पर नजरें बनाए रखने की हिदायत दी है।
NTA ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। साथ ही दोबारा परीक्षा के लिए शुल्क भी नहीं देना पड़ेगा।