🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

नीट यूजी परीक्षा रद्द होने के बाद गहलोत का आया बयान, बोले- पेपर में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई थी

राजस्‍थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा क‍ि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा रद्द कर और सीबीआई को जांच सौंपकर युवाओं के हित में एक साहसिक निर्णय लिया है।

By लखन भारती

May 12, 2026 14:10 IST

जयपुरः NEET (UG) 2026 की प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी गई है। इसके बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने सोशल मीड‍िया X पर ल‍िखा, "NEET (UG) प्रवेश परीक्षा का रद्द होना यह दर्शाता है कि इस पेपर में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई थी। राजस्थान की भाजपा सरकार ने जानबूझकर दो सप्ताह तक, इसे छिपाने की कोशिश की, और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा रद्द कर और सीबीआई को जांच सौंपकर युवाओं के हित में एक साहसिक निर्णय लिया है।"

"भाजपा सरकार का असली चेहरा बेनकाब"

उन्होंने आगे ल‍िखा, "राजस्थान की भाजपा सरकार ने पहले कर्मचारी चयन बोर्ड में हुए OMR शीट घोटाले को छिपाया, ज‍िससे सरकार की बदनामी न हो। कमजोर पैरवी के कारण उस मामले के आरोपियों को जमानत भी मिल गई। इसी प्रकार, अब NEET (UG) परीक्षा लीक की जानकारी को भी छिपाने का प्रयास किया गया, और FIR तक दर्ज नहीं की गई। अब सच्चाई सामने आ गई है, और भाजपा सरकार का असली चेहरा बेनकाब हो गया है।"

NEET-UG 2026 की परीक्षा दोबारा होगी

3 मई 2026 को नीट का पेपर हुआ था। पेपर लीक होने की आंशका में नेशनल टेस्‍ट‍िंग एजेंसी ने परीक्षा को रद्द कर द‍िया। केंद्र सरकार की मंजूरी और केंद्रीय जांच एजेंसयों से म‍िले इनपुट के आधार पर न‍िर्णय लिया गया है। इसकी जांच सीबीआई से कराई जाएगी। अब NEET-UG 2026 की परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। नई परीक्षा की तारीखों और एडमिट कार्ड से जुड़ा शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट के जरिए जारी किया जाएगा।

Articles you may like: