🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

हिमंता के आज शपथ ग्रहण में PM मोदी समेत पहुंचेंगे 20 राज्‍यों के CM; ये 4 बनेंगे मंत्री

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एनडीए शासित राज्यों के 40 से अधिक मुख्यमंत्रियों और के उपस्थित रहने की संभावना है।

By लखन भारती

May 12, 2026 00:43 IST

असम में आज मंगलवार को हिमंता बिस्‍वा सरमा के लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की तैयारी पूरी हो चुकी है। सरमा के अलावा चार और विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही राज्य में भाजपा के नेतृत्‍व वाली एनडीए सरकार का लगातार तीसरा कार्यकाल शुरू होगा। खानापारा के पशु चिकित्सा महाविद्यालय मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ-साथ राजग शासित राज्यों के 40 से अधिक मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के उपस्थित रहने की संभावना है।

राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर सरमा और नई मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। सरमा के अलावा चार अन्‍य विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। इनमें भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली, असम गण परिषद एजीपी के अध्यक्ष अतुल बोरा, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के चरण बोरो और भाजपा के अजंता नेओग शामिल हैं। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता रणजीत दास असम विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। सरमा ने खुद एक एक्‍स पोस्‍ट के जरिए यह जानकारी दी है।

Articles you may like: