राज्य के मुख्य सचिव बनाएं गए मनोज अग्रवाल। वह अब तक पश्चिम बंगाल निर्वाचन अधिकारी (CEO) के पद पर थे। विधानसभा चुनाव 2026 उनके तत्वावधान में ही संपन्न हुआ। मनोज कुमार अग्रवाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और वह IIT कानपुर के छात्र रह चुके हैं।
मनोज अग्रवाल वर्ष 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अनुभव के आधार पर वह राज्य के सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं।
आज नवान्न में हुई मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की बैठक में वह उपस्थित थे।
राज्य के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे दुष्यंत नारियाला को दिल्ली भेजा जा रहा है। मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत दुष्यंत नारियाला को वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर भेजा जा रहा है। उन्हें प्रिंसिपल रेसिडेंट कमिश्नर के तौर पर दिल्ली में नियुक्त किया जा रहा है।
गौरतलब है कि राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव के पद पर बदलाव किया था। उसी समय दुष्यंत नारियाला को इस पद लाया गया था। तब मुख्य निर्वाचन अधिकारी के तौर पर चुनाव आयोग में मनोज अग्रवाल कार्यरत थे। अब मनोज अग्रवाल को पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव नियुक्त किया जा रहा है। इस बाबत राज्यपाल की तरफ से विज्ञप्ति भी जारी कर दी गयी है।