🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

SIR का तीसरा चरण जल्द होगा शुरू, 22 राज्य होंगे शामिल

चुनाव आयोग 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तीसरे चरण को शुरू करने की तैयारी में है। इस चरण में करीब 40 करोड़ मतदाता शामिल होंगे।

By लखन भारती

May 12, 2026 01:19 IST

नयी दिल्लीः चुनाव आयोग जल्द ही में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के तीसरे चरण को शुरू करने जा रहा है, अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी दी कि इसमें 22 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल हो सकते हैं, जिनमें लगभग 40 करोड़ मतदाता होंगे।

केरलम, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में पिछले महीने हुए विधानसभा चुनावों की वजह से आयोग ने इस प्रक्रिया को फिलहाल रोक था। अब चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आने वाले दिनों में इसे शुरू किया जा सकता है।

अब तक, एसआईआर को 10 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में संचालित किया जा चुका है। इनमें पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, राजस्थान, छत्तीसगढ़, केरलम, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, गुजरात, मध्य प्रदेश और गोवा शामिल हैं।

19 फरवरी को चुनाव आयोग ने दिल्ली सहित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से एसआईआर से संबंधित तैयारी का काम जल्द से जल्द पूरा करने को कहा था। एक बार यह प्रक्रिया पूरा हो जाने पर, सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इसके दायरे में आ जाएंगे।

Articles you may like: