मुंबई : लंबे समय से बॉलीवुड में नायक के रूप में अपनी पहचान बना चुके अभिनेता रणदीप हुड्डा ने कई फिल्मों में मुख्य किरदार निभाने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण भूमिकाओं से भी खास पहचान हासिल की है।
साल 2026 के आईपीएल के रोमांच के बीच अचानक बॉलीवुड से जुड़ा एक दिलचस्प और थोड़ा अजीब बयान सामने आया जिसने सबको चौंका दिया। एक लोकप्रिय अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में यह तक कह दिया कि उन्हें क्रिकेटरों की वजह से अपनी नौकरी जाने का डर लगने लगा है। यह बात सुनने में भले ही हैरान करने वाली लगे लेकिन अभिनेता रणदीप हुड्डा ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में कहा।
हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले के दौरान रणदीप हुड्डा अपने आने वाले वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ के दूसरे सीजन के प्रचार के लिए स्टार स्पोर्ट्स के स्टूडियो में मौजूद थे। वहीं बातचीत के दौरान उन्होंने क्रिकेट से जुड़ा एक ऐसा बयान दिया जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। उन्होंने हँसी-मजाक में कहा कि आज के क्रिकेटरों को देखकर ऐसा लगता है जैसे अभिनेताओं की नौकरी ही खतरे में पड़ सकती है।
कैच छूटने पर सवाल
स्टार स्पोर्ट्स की चर्चा के दौरान रणदीप हुड्डा के साथ भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और मोहम्मद कैफ भी मौजूद थे। बातचीत के दौरान क्रिकेटरों की फिटनेस और मैदान पर प्रदर्शन पर चर्चा चल रही थी।
इसी बीच रणदीप हुड्डा ने मोहम्मद कैफ से एक सवाल किया। उन्होंने पूछा कि 2026 के आईपीएल में इतने कैच क्यों छूट रहे हैं? लगभग हर मैच में फील्डरों को आसान कैच छोड़ते हुए देखा जा रहा है इसके पीछे असली वजह क्या है?
इस सवाल के जवाब में मोहम्मद कैफ ने जो अपने खेल के समय शानदार फील्डिंग के लिए जाने जाते थे सरल भाषा में स्थिति को समझाया। उन्होंने कहा कि भले ही कोई क्रिकेटर बल्लेबाजी या गेंदबाजी में अच्छा हो लेकिन फील्डिंग के समय हमेशा एक जैसी एकाग्रता और तीव्रता बनाए रखना आसान नहीं होता। मैच का दबाव, थकान और ध्यान भटकने जैसी वजहों से कई बार आसान कैच भी छूट जाते हैं।
'अब क्रिकेटर और अभिनेता एक जैसे हो गए हैं' — रणदीप हुड्डा का मजाकिया बयान
मोहम्मद कैफ की बात सुनने के बाद रणदीप हुड्डा ने मजाकिया अंदाजा में एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आज के क्रिकेटरों को देखकर लगता है कि क्रिकेटर और अभिनेता के बीच अब कोई खास अंतर नहीं बचा है।
उनके अनुसार अब खिलाड़ी अच्छी तरह समझने लगे हैं कि कैमरे के सामने कैसे रहना है कब क्या करना है और खुद को कैसे पेश करना है। इसी वजह से दोनों पेशे कहीं न कहीं एक जैसे हो गए हैं।
रणदीप हुड्डा ने मुस्कुराते हुए यह भी कहा कि क्रिकेटर अब अभिनेता की तरह कैमरे को संभालना सीख गए हैं। कौन से कैमरे की ओर देखना है खुद को कैसे प्रस्तुत करना है- ये सब वे अच्छी तरह समझते हैं। इसी बात पर उन्होंने हँसी में कहा कि अब तो मुझे लग रहा है कि मेरी नौकरी ही खतरे में पड़ गई है! उनके इस बयान के बाद स्टूडियो में जोरदार हँसी गूंज उठी। हालांकि उन्होंने यह बात पूरी तरह मजाकिया अंदाज में ही कही थी।