🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

ममता बनर्जी की सुरक्षा पर अब गड़ी CM शुभेंदु अधिकारी की नजरें, दे दी यह बड़ी हिदायत

ममता बनर्जी की सुरक्षा में कोई कमी न हो, इसे सुनिश्चित करने की खास हिदायत शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता पुलिस को दी।

By Moumita Bhattacharya

May 12, 2026 16:28 IST

पिछले कुछ समय पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर तक जाने वाले रास्ते हरिश चटर्जी स्ट्रीट के सामने से सुरक्षा व्यवस्था को हटाने, गार्डरेल को हटाने की खबरें सुर्खियों में छायी हुई थी। लेकिन अब मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ममता बनर्जी की सुरक्षा में कोई कमी न हो, इसे सुनिश्चित करने की खास हिदायत शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता पुलिस को दी।

Read Also | मुख्यमंत्री या उनके परिवार के बारे में असभ्य भाषा का हुआ इस्तेमाल तो...शमिक भट्टाचार्य ने किसे और क्यों दी चेतावनी?

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी वरिष्ठ नेता हैं और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने पुलिस को हिदायत दी है कि ममता बनर्जी की सुरक्षा से कोई समझौता न किया जाए।

गौरतलब है कि गत सोमवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पहली बार राज्य के प्रशासनिक मुख्यालय नवान्न में कैबिनेट की पहली बैठक की। इसके साथ ही चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कड़े शब्दों में कहा था कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार के खिलाफ अगर किसी ने असभ्य शब्दों का प्रयोग किया तो उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा।

Articles you may like: